जालौन

Jalaun News:दूध न देने पर गाय पर बरसी लाठियां, पुजारी गिरफ्तार

Viral Video:जालौन के सैदनगर स्थित मंदिर में दूध न देने पर गाय को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 min read
Mar 29, 2026
Feature image

जालौन जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां मंदिर परिसर में ही एक गाय के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी गईं। सैदनगर गांव के पास स्थित रक्तदंतिका माता मंदिर में पालतू गाय को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।

मंदिर परिसर में हुई अमानवीय हरकत

जानकारी के अनुसार, मंदिर में रहने वाले पुजारी भगवानदास उर्फ फलाहारी अपने सहयोगी महेंद्र पाटकार के साथ रोजाना की तरह गाय का दूध निकालने पहुंचे थे। आरोप है कि जब गाय ने दूध नहीं दिया, तो दोनों का गुस्सा बेकाबू हो गया। सहयोगी ने पहले गाय की टांगें बांध दीं, जिससे वह हिल-डुल न सके। इसके बाद पुजारी ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि करीब एक मिनट के भीतर गाय पर 15 बार से ज्यादा डंडे बरसाए गए। लगातार मार से गाय दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ी और पूरी तरह पस्त हो गई। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद दर्दनाक था। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसको कुछ देर के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स पुजारी से गाय को न मारने की अपील कर रहा है, लेकिन वह लगातार डंडे बरसाता रहा। इस वीडियो के सामने आते ही मामला तूल पकड़ गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हिंदू संगठनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कोटरा थाने में तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि गौमाता के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और पुजारी भगवानदास उर्फ फलाहारी तथा उसके सहयोगी महेंद्र पाटकार के खिलाफ पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या बोले थाना प्रभारी

कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
29 Mar 2026 09:20 pm
Published on:
29 Mar 2026 09:19 pm
Also Read
View All
जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

IAS Rinku Singh Rahi: उठक-बैठक से लेकर ब्लॉक प्रमुख विवाद तक, IAS रिंकू सिंह राही का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब यूपी की नौकरशाही पर उठाए सवाल

जालौन: जिंदगी भर गुलामी करूं फिर भी कर्ज पूरा नहीं होगा, बच्चे के इलाज से पहले सूदखोर के उत्पीड़न से तंग युवक ने दी जान

जालौन: आईएएस रिंकू सिंह राही बोले- आज के समय के हिसाब से शहीद भगत सिंह बड़े बेवकूफ, अच्छे बच्चे नहीं

Jalaun Viral News: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, बक्से में छिपा था, खुला ढक्कन तो सामने थी पत्नी, ससुराल वालों ने की जमकर पिटाई