जालौन

Diwali 2018 : दिवाली के दिन पटाखा बाजार में लगी आग, लोगों में मची भगदड़

Diwali 2018 : जनपद के कोंच शहर में धनु तालाब के पास लगे पटाखा बाजार में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे शहर में हड़कम्प मच गया।
less than 1 minute read
• •
Nov 08, 2018
fire in patakha market on diwali 2018
Diwali 2018 : दिवाली के दिन पटाखा बाजार में लगी आग, लोगों में मची भगदड़

जालौन. जनपद के कोंच शहर में धनु तालाब के पास लगे पटाखा बाजार में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे शहर में हड़कम्प मच गया। इसके साथ ही पटाखा खरीदने आए लोगों में भगदड़ मच गई। पटाखा बाजार में आग लगने से पूरे बाजार की सभी दुकानें जलकर खाक हो गई और पास में ही रखे दो पहिया वाहन भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

यह है पूरा मामला

पूरा मामला कोंच शहर के धनु तालाब के पास का है। जहां लोगों के लिए दिवाली पर पटाखा बाजार लगाया गया था। शहर के लोग पटाखे खरीद रहे थे। वहीं पर अचानक एक दुकान में आग लग गई और वह आग धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि पूरा पटाखा बाजार ही जलने लगा। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई।

समय पर नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड

लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पर पहुंची तब तक पूरा पटाखा बाजार जलकर खाक हो गया और साथ ही कुछ लोगों के वाहन भी पूरी तरह से जल गए। हालांकि किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई।

Published on:
08 Nov 2018 09:00 am
Also Read
View All
जालौन में शासन से कारण बताओ नोटिस: IAS रिंकू सिंह राही ने लिखा- नहीं मालूम था DM साहब के दिमाग में इतनी बड़ी योजना

जालौन: नगर पालिका में छापा मारने को लाइव दिखाना पड़ा महंगा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS रिंकू सिंह से मांगा गया जवाब

जालौन में भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान: किसान यूनियन की प्रशासन से मांग, 25 प्रतिशत की मिले तत्काल मदद

जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

IAS Rinku Singh Rahi: उठक-बैठक से लेकर ब्लॉक प्रमुख विवाद तक, IAS रिंकू सिंह राही का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब यूपी की नौकरशाही पर उठाए सवाल