जालोर

Jalore News: पाइपलाइन के लिए खोदे 25 फीट गड्ढे में गिरी कार, 2 की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

जालोर जिले के भंवरानी निवासी युवक की महाराष्ट्र के सतारा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। निर्माणाधीन हाईवे पर 25 फीट गहरे गड्ढे में कार गिरने से यह हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

2 min read
Feb 01, 2026
एआई तस्वीर

जालोर। महाराष्ट्र के सतारा जिले के लोणद-अंदोरी क्षेत्र में 25 फीट गहरे गड्ढे में कार गिरने से जालोर जिले के भंवरानी निवासी जीवन सिंह सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव एम्बुलेंस से भंवरानी लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। महाराष्ट्र के सतारा जिले के लोणद निवासी व्यापारी सुभाष सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भंवरानी निवासी गोपाल सिंह मंडलावत पिछले करीब 30 साल से लोणद गांव में मिठाई का व्यापार करते हैं।

ये भी पढ़ें

Jalore: सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो गांव वालों ने अपनी सेविंग से बनवा दिया 4.50 करोड़ का स्कूल, ये हैं खूबियां…

मंदिर दर्शन के लिए निकले थे

उनके दो बेटे बड़ा बेटा नरेन्द्र और छोटा बेटा जीवन सिंह, वहीं पढ़ाई करते थे। दोनों बेटे पिता के साथ व्यापार में सहयोग करते थे। व्यापारियों की छुट्टी होने पर गोपाल सिंह मंडलावत के पुत्र जीवन सिंह अपने दोस्त बालू टोपले, चेतन रोहित और दुर्गेश के साथ गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर मस्को बा वीर बावसी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे।

इस दौरान लोणद-अंदोरी क्षेत्र में निर्माणाधीन 4 लेन हाईवे के पास अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने के लिए करीब 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसी गड्ढे में उनकी कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच दोस्तों में से जालोर निवासी जीवन सिंह (22) पुत्र गोपाल सिंह मंडलावत और रोहित (33) पुत्र बालू टोपले की मौके पर ही मौत हो गई।

यह वीडियो भी देखें

सिर टकराने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार गड्ढे में गिरते ही जीवन सिंह का सिर कार की छत से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद जीवन सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम जीवन सिंह के शव को पैतृक गांव जालोर जिले के भंवरानी लाया गया, जहां को ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में चेतन (24) पुत्र सुनील सिंधी और रोहित पुत्र सुखदेव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें

Green Field Expressway: दिल्ली-मुंबई से कब जुड़ेगा जालोर-झालावाड़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, अब सामने आई बड़ी जानकारी

Also Read
View All

अगली खबर