जालोर

आग लगने पर दमकल नहीं पहुंच पाई… तो ऐसे बुझाई आग

बाजार में लगी आग, संकरी गलियां होने से दमकल को नहीं मिला रास्ता
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2017, 11:46 AM IST
Jalore News
Fire in Jalore Market

जालोर.

शहर के कांकरिया वास स्थित एक भूखंड में सोमवार अपराह्न आग लगने से हड़कम्प मच गया।संकरी गलियां में दमकल आने का कोई रास्ता तक नहीं था।ऐसे में नलों में जलापूर्ति शुरू कर आग बुझाई गई। जानकारी के अनुसार सदर बाजार क्षेत्र स्थित कांकरियावास के एक भूखंड में अज्ञात कारणों से आग लग गई।लपटें व धुआं देखकर लोग एकत्र हुए तथा आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।तब तक किसी ने दमकल को भी सूचना दी, लेकिन कांकरियावास तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं मिला। आग बढऩे की आशंका बनी रही।सूचना मिलने पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचीं तथा सरकारी नलों में जलापूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।नलों में पानी आने पर लोगों ने बाल्टियों से पानी फेंक कर आग बुझाई।


फिर भी नहीं ला रहे छोटी दमकल

आग की घटना होने पर लोग अक्सर इसी तरह की समस्या से दो-चार होते हैं, लेकिनछोटा दमकल वाहन लाने पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। बड़े वाहन होने से संकरे बाजार में रास्ता तक नहीं मिल पाता।ऐसे में लोगों को स्वस्तर पर ही पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास करने पड़ते हैं। सप्ताहभर पहले गांधी चौक के पास एक भूखंड में लगी आग के दौरान भी लोग समस्या झेल चुके हैं।


पत्रिका मुद्दा... छोटे दमकल वाहन की दरकार

राजस्थान पत्रिका ने गत १७ अक्टूबर को 'अनहोनी से नहीं संभले तो हाथ मलने के अलावा कुछ हाथ नहीं आएगाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस समस्या को उठाया था।इसमें बताया था कि जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से अग्निशमन केंद्र संचालित है।इसमें दो बड़े वाहन ही संचालित है।छोटा वाहन उपलब्ध नहीं होने से आग की छोटी घटनाओं के दौरान भी बड़े वाहन ही भेजे जाते हैं। छोटा दमकल वाहन होने पर शहर के संकरे बाजार एवं भीतरी भाग में आग की समस्या पर आसानी से काबू पाया जा सकता है।

Published on: