8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परवान चढऩे लगा ट्रेड फेयर, उमड़ रहे खरीदार

मेले में लगी विभिन्न स्टाल पर लोगों की भीड़ रही

2 min read
Google source verification
jalore


जालोर. शहर के बागोड़ा रोड स्थित पंचायत समिति के पास नगरपरिषद व्यवसायिक काम्पलेक्स ग्राउण्ड में पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में शनिवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी। मेले में लगी विभिन्न स्टाल पर लोगों की भीड़ रही।शाम के समय मेला स्थल लोगों से खचाखच भर गया। मेले में एक ही छत के नीचे हर वर्ग के लिए खरीददारी की सुविधा उपलब्ध है। मेले में किचन वेयर, आर्टिफीशियल ज्वैलरी, फैशन , फिटनेस, क घरेलू फर्नीचर, गद्दे, सोफे सहित घरेलू उत्पाद के स्टॉल आकर्षण रहेंगे। मेले में लोग खरीददारी के अलावा विभिन्न वैरायटी के व्यंजन का भी आनंद ले रहे है। मेले में सॉफ्टी, पोपकॉर्न, ज्यूस कोर्नर, पान स्टाल पर लोगों की भीड़ रही। मेले में सदी के मौसम को देखते हुए इस बार ऊनी वस्त्रों की विस्तृत शृंखला उपलब्ध है। जिस पर खरीदारों की काफी भीड़ नजर आ रही है। मेले में खरीददारी के साथ बच्चों व युवाओं के लिए विशेष झूले आकर्षण का केंद्र है। मेले में बच्चों के लिए मिक्की माऊस, वाटर बोट समेत ब्रेक डांस और कोलम्बस झूले लोगों को खूब लुभा रहे है।
सौन्दर्य प्रसाधन की खरीदारी
मेलें में महिलाओं के लिए सौन्दर्य प्रसाधन की विस्तृत शृंखला उपलब्ध है। खास वाजिब दामों पर फिरोजाबाद की चूडियों एवं मुम्बई की आर्टीफिशियल ज्वैलरी सहित अन्य कई ज्वैलरी उपलब्ध है।
सबको न्याय सुलभ कराना विधिक सेवा का उद्देश्य
जालोर ञ्च पत्रिका. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायाधीश कमलचंद नाहर का कहना हैकि सबको न्याय सुलभ कराना विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है।आमजन को उसके अधिकारों की पर्याप्त जानकारी हो और वह आसानी से अपने विधिक अधिकारों को प्राप्त कर सके। इसी उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काम कर रहा है।
वे शनिवार शाम को पत्रिका के मेगा टï्रेड फेयर में विधिक सेवा डेस्क के उद्घाटन के दौरान राजस्थान पत्रिका से बातचीत कर रहे थे। नाहर ने कहा कि महिला अधिकारों को लेकर समाज में जागरूकता नजर आ रही है।इसके अलावा भी कईमुद्दे हैं, जिन पर जागरूकता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोक अदालत, पीडि़त प्रतिकर स्कीम समेत कईमुद्दों पर व्यापक जानाकारी दी। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव न्यायाधीश पवन कुमार काला ने बताया कि पत्रिका ट्रेड फेयर में स्थापित की गईडेस्क से न्यायिक विषयों पर आमजन को निशुल्क जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विधिक सेवा स्टॉल का उद्घाटन
राजस्थान पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विधिक सहायता डेस्क स्थापित की गई है।
शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलचंद नाहर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुखराज गहलोत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पवनकुमार काला, एसीजेएम प्रथम सत्येन्द्रप्रकाश चोटिया, एसीजेएम द्वितीय रश्मि आर्य ने फीता काटकर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान राजस्थान पत्रिका के सम्पादकीय प्रभारी प्रदीप बीदावत व मेला संचालक रईस खान भी मौजूद रहे। यहां मेले में आने वाले लोगों को विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी जाएगी। मेला स्थल पर विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं से संबंधित पेम्फलेट का वितरण किया जा रहा है। पैरा लीगल वॉलियंटर सूरसिंह व रमेश कुमार ने लोगों को विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी।