5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोकलसर स्टेशन पर इंजन की चपेट में आने से रायथल की दो युवतियों की मौत

बाड़मेर जिले के अंतर्गत मोकलसर रेलवे स्टेशन पर इंजन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत, गांव में शोक की लहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Khushal Singh Bhati

•

Updated: 3 Dec 2017, 4:54 PM IST

jalorenews

two woman died in rail acci



जालोर. जालोर जिले के नोसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायथल गांव से मोकलसर कंप्यूटर कोर्स के लिए आने वाली दो सहेलियों की शनिवार सवेरे एक रेल हादसे में मौत हो गई। जीआरपी जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां रायथल से मोकलसर आती थी। रायथल जालोर जिले के अंतर्गत है और मोकलसर बाड़मेर जिले में आता है। लेकिन दोनों के बीच की दूरी कम है।
ऐसे में ये दोनों और गांव की अन्य छात्राएं यहां कंप्यूटर शिक्षा के लिए आती थी। मृतकाओं की पहचान रायथल निवासी कुमारी प्रवीणा (19) पुत्री बदाराम दर्जी और कुमारी वीणा (21) पुत्री कानदास संत के रूप में हुई है। रेल हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद जीआरपी के जवान पहुंचे और मौके से जानकारी जुटाई।
सभी छात्राएं जालोर कॉलेज में अध्ययनरत
ग्रामीणों के अनुसार रायथल से 5 छात्राएं कॉलेज में अध्ययनरत थी। प्रवीणा और वीणा महिला कॉलेज में बीए फाइनल इयर की स्टूडेंट्स थी, जिनकी मौत हुई।
ऐसे हुआ हादसा
जीआरपी चौकी प्रभारी के अनुसार ये छात्राएं कंप्यूटर कोर्स के लिए निजी बस से प्रतिदिन यहां आती थी। रायथल और मोकलसर के बीच की दूरी मात्र 8 किमी है। ऐसे में ये छात्राएं यहां कंप्यूटर कोर्स के लिए आती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जल्दबाजी के चक्कर में इन दोनों छात्राओं को संभावित हादसे का पता नहीं चल पाया। इधर, तेज गति से आ रहे इंजन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और जीआरपी को सूचित किया।
पांच छात्राएं रोजाना जाती थी मोकलसर
ग्रामीणों के अनुसार गांव से रोजाना पांच छात्राएं कंप्यूटर कोर्स के लिए मोकलसर जाती थी। शनिवार को इनमें से चार छात्राएं मोकलसर कंप्यूटर क्लास अटेंड करने के बाद लौट रही थी। रायथल के लिए बस पटरी के दूसरी तरफ लगती है।ऐसे में बस का टाइम हो जाने से छात्राएं तेजी से भागते हुए पटरियां क्रॉस कर रही थी।इस दौरान दो छात्राओं ने तो पटरियां क्रॉस कर ली, लेकिन प्रवीण व रीना जब पटरियां क्रॉस कर रही थी तो अचानक तेज गति से रानीवाड़ा से समदड़ी की तरफ जा रहे इंजन ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद शाम 4 बजे शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।जिसके बाद शाम को गमगीन माहौल में युवतियों को अंतिम संस्कार किया गया।
रेल हादसों में अक्सर यह सामने आया है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बनती है। पटरियां पार करते समय या प्लेटफार्म पर लापरवाही बरतने पर भी गंभीर हादसे होते हैं, जिसमें जान तक गंवानी पड़ती है। रेल नियमों के अनुसार पटरियां क्रॉस करना वैसे भी गैर कानूनी है।ऐसे में ऐसी गलती से बचें। रेल बजट की घोषणा के अनुसार सभी मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर बेरियर लगाए जाने हैं या अंडरब्रिज बनने हैैं।जिसका कार्य प्रगति पर है।ऐसे में कई स्थानों पर मानवरहित क्रॉसिंग है।संभावित हादसों से बचने के लिए क्रॉसिंग को पार करते समय भी लापरवाही नहीं बरतें। अन्यथ ये गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
इनका कहना
मोकलसर रेलवे यार्ड में शनिवार सवेरे इंजन की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। दोनों छात्राएं थी, जो कंप्यूटर कोर्स के लिए रायथल से मोकलसर आती थी।
- भोमाराम, चौकी प्रभारी जीआरपी, जालोर