जालोर

लुंबाराम चौधरी की जीत के जश्न के बीच अचानक हुआ कुछ ऐसा… उड़ गया इस बीजेपी नेता के चेहरे का रंग

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की हार और लुंबाराम चौधरी की जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 20 और 50 रुपए के नोट बरसाए। तभी कुछ ऐसा हुआ कि एक पूर्व विधायक के चेहरे का रंग उतर गया।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2024, 9:09 AM IST
celebration of Lumbaram Choudhary victory

Jalore Lok Sabha Seat : जालोर। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी की जीत के जश्न में शरीक हुए रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल की जेब कट गई। मामला 4 जून को जालोर के आहोर सर्किल का है। भाजपा कार्यकर्ता हरीशचंद्र राणावत ने दर्ज रिपार्ट में बताया कि 4 जून को लुंबाराम चौधरी के विजयी जुलूस के दौरान रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल भी पहुंचे। शिवाजी नगर चौराहा के पास किसी ने उनका पर्स चुरा लिया।

4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद आहोर चौराहे से विजयी जुलुस निकाला गया था। जिसमें रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल भी शामिल हुए थे। तभी लुंबाराम को माला पहनाते वक्त नारायणसिंह देवल का पर्स उनकी जेब से चोरी हो गया। पर्स में 10 हजार रुपए कैश, ड्राइविंग लाईसेंस, पूर्व विधायक परिचय पत्र, एटीएम सहित कई जरूरी दस्तावेज थे। इस मामले में जालोर कोतवाली थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जश्न में नोटों की बारिश

बता दें कि जालोर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लुम्बाराम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के वैभव गहलोत को 2 लाख 1 हजार 543 मतों के अन्तर से पराजित किया। शाम करीब 4 बजे जीत के बाद लुंबाराम चौधरी आहोर चौराहे पर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद समर्थकों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। चौधरी ने भी गाड़ी से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान समर्थकों ने उन पर 20 और 50 रुपए के नोट बरसाए की बारिश भी की। दूसरी तरफ फूलों की मालाओं से उन्हें लाद दिया।

Updated on:
7 Jun 2024, 9:09 AM IST
Published on: