8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics : ​रविंद्र सिंह भाटी को हराने वाले इस नेता ने जीत की खुशी में किया ऐसा ऐलान, बना चर्चा का विषय

Ummedaram Beniwal Latest News :असल में बाड़मेर-जैसलमेर में त्रिकोणीय संघर्ष था। यहां पर कांग्रेस का मानना है कि मेघवाल समाज ने अधिकांश कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 7 Jun 2024, 8:10 AM IST

Ravindra Singh Bhati-Ummedaram Beniwal

Barmer News : बाड़मेर। यह संभवतया पहली बार हुआ है कि चुनाव में साथ देने के लिए सांसद और विधायक ने मिलकर सांसद-विधायक निधि से एक साथ तीन करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। बाड़मेर में सांसद बने उम्मेदाराम बेनीवाल और बायतु विधायक हरीश चौधरी की यह संयुक्त घोषणा चर्चा का विषय बन गई है।

बाड़मेर में 4 जून को परिणाम आने के बाद 6 जून यानि गुरुवाार को दोपहर में शहर में मेघवाल समाज के आराध्य चंचलप्राग मठ में कांग्रेस के नेता आभार जताने और आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसमें सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी सहित कई लोग थे।

यहां पर लोकसभा चुनाव में साथ देने का आभार जताने के साथ ही मेघवाल समाज के लिए सांसद कोष से एक करोड़ रुपए देने का वादा नए सांसद ने किया। इधर, बायतु विधायक हरीश चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ रुपए के विकास कार्य विधायक कोष से समाज के लिए करने का वादा किया। एक साथ तीन करोड़ की यह घोषणा चर्चा में आ गई है।

इतनी बड़ी घोषणा एक साथ क्यों?

असल में बाड़मेर-जैसलमेर में त्रिकोणीय संघर्ष था। यहां पर कांग्रेस का मानना है कि मेघवाल समाज ने अधिकांश कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। इस मतदान से प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हुई। लिहाजा यहां पहुंचकर आभार जताते हुए यह राशि समाज विकास के लिए दोनों ने दी है।

इन्हीं के कारण फंड देने लायक

बायतु विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि समाज के पास गए थे। समाज ने हमारा सहयोग किया, इसलिए हमारे कोष से शिक्षा और सामाजिक विकास को यह राशि देने की घोषणा की है। राशि देने योग्य इन्हीं लोगों ने बनाया है तो इन राशि पर इनका अधिकार भी है। यह सार्वजनिक हित के लिए व्यय होगी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News : राजस्थान के 2 सांसद 10वीं और एक 12वीं पास, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके नए सांसद