जालोर

राजस्थान में बड़ा हादसा; आसाना नदी में छह युवक बहे, तीन के शव मिले, बाकी की तलाश में सर्च अभियान जारी

जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के आसाना गांव के निकट मंगलवार शाम नदी में 6 युवक तेज बहाव में बह गए। यह सभी नहाने के लिए शाम 6 बजे नदी की रपट पर गए थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2025, 2:22 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

जालोर। जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के आसाना गांव के निकट मंगलवार शाम नदी में 6 युवक तेज बहाव में बह गए। यह सभी नहाने के लिए शाम 6 बजे नदी की रपट पर गए थे। तभी तेज बहाव आया और सभी को बहा ले गया। सूचना पर एनडीआरएफ टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चला। लेकिन बहे युवकों का सुराग नहीं लगा। प्रशासन ने बुधवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 11 बजे तक तीन शव निकाल लिए गए। बाकी तीन युवकों की तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि आसाना गांव के 6 युवक कार लेकर नदी पर आए थे। वे नहाने के लिए नदी की रपट पर पहुंचे तभी पानी का तेज बहाव आया और सभी को बहा ले गया। सभी के शूज एवं चप्पलें कार के पास खुले हैं।

तीन युवकों की तलाश जारी

सूचना पर सायला उपखंड अ​धिकारी सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी मौके पर पहुंचे और युवकों के पानी में बहने की आशंका में ग्रामीणों की मदद से नदी और नदी के किनारों पर रेस्क्यू शुरू कर दिया। बुधवार सुबह करीब 7 बजे फिर तलाश शुरू हुई। सुबह 10 बजे एक युवक का शव मिला। इसके एक घंटे बाद 11 बजे दो और युवकों के शव मिले। बाकी 3 युवकों की तलाश जारी है।

Updated on:
27 Aug 2025, 2:22 PM IST
Published on: