
जालोर. आहोर पंचायत समिति की प्रधान भाजपा की राजेश्वरी कंवर ने विजन में बताया कि वैसे तो सरकार की ओर से क्षेत्र, जिले समेत प्रदेशभर में विकास के विभिन्न कार्य करवाए गए है। क्षेत्रवासियों को पर्याप्त व सुचारू रूप से पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की सुविधा मिले उनका विजन है। जवाई बांध पुनर्भरण योजना की शीघ्र क्रियान्विति कर जवाई बांध के पानी पर क्षेत्र समेत जिले का हक निर्धारित करने, क्षेत्रवासियों को पेयजल व सिंचाई के लिए जवाई बांध का पानी उपलब्ध करवाना, शिक्षा, चिकित्सा सेवाओं का व्यापक विस्तार करना, क्षेत्र के गांवों व ढाणियों को सड़कों से जोडऩे तथा सड़क मार्गों का सुदृढिकरण करवाना, बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए आहोर में औद्योगिक क्षेत्र एवं माइंस विकसित करना, भाद्राजून को तहसील मुख्यालय बनाना, गोदन में बंद पड़े आईआईटी कॉलेज को शुरू करवाना उनका विजन है।