22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jalore: स्कूल से निकला, लेकिन घर नहीं पहुंच सका मुकेश; सड़क हादसे में चली गई परिवार के इकलौते बेटे की जान

Jalore Student Death: जालोर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 11वीं कक्षा के छात्र मुकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Mukesh Kumar

सड़क हादसे में 11वीं क्लास के स्टूडेंट की मौत (Photo-Patrika)

Jalore Road Accident: जालोर शहर के सिरे मंदिर रोड पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। दरअसल दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए थे। घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने चारों युवकों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान सरदारगढ़ खेड़ा निवासी 18 साल के मुकेश के रूप में हुई। वह गुरुवार शाम स्कूल से पढ़ाई कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सिरे मंदिर रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जालोर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल भरत माली, शेरनाथ और राजवीर का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य होने पर इलाज के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। घटना के बाद अस्पताल में भी काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हादसे के बाद पुलिस ने मुकेश के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार का इकलौता बेटा था मुकेश

मुकेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी दो बहनें हैं। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में काफी अच्छा था और जालोर के एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। पिछले साल उसने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 84% अंक हासिल किए थे। इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद परिवीर वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

बड़ी खबरें

View All

जालोर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग