जम्मू

जम्मू-कश्मीर:राज्यपाल ने की सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात,इन मुद्यों ​पर हुई चर्चा!

जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद राज्य की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए राज्यपाल एन एन वोहरा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई...
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 1:01 PM IST
Governor of jammu kashmir
Governor of jammu kashmir

योगेश कुमार की रिपोर्ट...

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद राज्य की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए राज्यपाल एन एन वोहरा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक राजभवन में हुई और इसमें जम्मू कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख या प्रतिनिधि शामिल हुए।

इन राजनेताओं ने लिया हिस्सा

बैठक में नेशनल कांफ्रेंस का प्रतिनिधित्व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने किया। पीडीपी की ओर से उसके महासचिव दिलावर मीर,राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर, बीजेपी से सत शर्मा, सीपीआई (एम) से गुलाम नबी मलिक, पीपल कान्फरेन्स से बशीर दर, जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट के गुलाम हसन मीर, जे एंड के पीडीएफ से हाकिम मोहम्मद यासीन, पैंथर पार्टी से हर्ष देव सिंह बैठक में शामिल हुए।


यह बोले राज्यपाल

राज्यपाल ने नेताओं से आग्रह किया कि वे राज्य को वर्तमान परिस्थिति से बाहर लाने और युवाओं को हिंसा के मार्ग को दूर करने और अपनी शिक्षा और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करने के मदद करें। नेताओं ने भी इस संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने सर्वसम्मति से राज्य के सभी वर्गों को आत्मविश्वास से राज्य में स्थाई शांति बहाल करने के लिए राज्यपाल को अपना समर्थन व्यक्त किया।

यह लोग भी रहे मौजूद

राज्यपाल के साथ बैठक में भाग ले रहे प्रशासनिक अधिकारी IMAGE CREDIT: yogesh kumar from jmmu

राज्यपाल और सभी दलोें की इस मीटिंग में राजनेताओं के अलावा राज्यपाल के सलाहकार, बीबी व्यास और विजय कुमार, मुख्य सचिव, बी.वी.आर. सुब्रमण्यम, राज्यपाल के प्रधान सचिव, उमंग नरुला, प्रधान सचिव, योजना और विकास रोहित कंसल भी बैठक में उपस्थित थे।

राज्यपाल और महबूबा मुफ्ती ने की मुलाकात

mahbuba mufti " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/23/jammu3_2997555-m.png">
राज्यपाल और महबूबा मुफ्ती की मुलाकात IMAGE CREDIT: yogesh kumar from jmmu

इससे पहले पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार शाम को राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की। बीजेपी और पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद राज्यपाल और महबूबा मुफ्ती की यह पहली मुलाकात है। बताया जा रहा है कि महबूबा मुफ्ती की ओर से राज्यपाल से मिलने के लिए अलग से समय मांगा गया था राज्यपाल ने इस पर अनुमति प्रदान की ओर उनसे मुलाकात की। पीडीपी के प्रवक्ता ने बताया कि इस मीटिंग के दौरान महबूबा ने राज्य के विकास से जुडे उन सब मुद्यों पर चर्चा की जिन्हें सहसा कार्यकाल खत्म होने के कारण पूरा नहीं किया जा सका।

Published on:
Also Read
View All
सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, एक्स पर फोटो किए शेयर

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात

Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल! उमर अब्दुल्ला ने मनोज सिन्हा से मांगी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल