3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यशवंत सिन्‍हा बोले- जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकार गिराने का इस्‍तेमाल भाजपा सांप्रदायिकता में करेगी

यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन लेने के बाद भाजपा इस मुद्दे का प्रयोग देश में सांप्रदायिकता फैलाने में करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 22 Jun 2018, 3:16 PM IST

jammu kashmir government

यशवंत सिन्‍हा बोले- जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकार गिराने का इस्‍तेमाल भाजपा सांप्रदायिकता में करेगी

नई दिल्‍ली : अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्‍त मंत्री की जिम्‍मेदारी संभाल चुके यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर पीडीपी का इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस गठजोड़ का टूटना तय था।

कश्‍मीर मुद्दे का इस्‍तेमाल सांप्रदायिक कार्ड के लिए करेगी
भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने पार्टी पर आरोप लगाया कि वह महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन लेने के बाद भाजपा इस मुद्दे का प्रयोग देश में सांप्रदायिकता फैलाने में करेगी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा को इस मसले पर सांप्रदायिकता और ध्रुवीकरण को हवा देने में मदद मिलेगी।

नहीं थी गठबंधन से उम्‍मीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्‍हें जम्मू-कश्मीर में बनी इस बेमेल गठबंधन से कभी ज्‍यादा उम्‍मीद नहीं थी। पहले दिन से यह तय था कि इसे टूटना है। गठबंधन बनने के साथ ही दोनों दल विपरीत दिशा में चलने लगे थे। बीजेपी को अपनी नीतियों पर चलना था तो पीडीपी को अपनी नीतियों पर। इससे राज्य के शासन-प्रशासन का काफी नुकसान हुआ। ऐसे में गठबंधन को विफल होना ही था।

सभी दल कर चुके हैं सरकार बनाने से इनकार, तुरत कराना चाहिए चुनाव
पूर्व वित्‍त मंत्री यशवंत सिन्हा ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में सारे दल सरकार बनाने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में विधानसभा को भंग कर तुरत चुनाव कराना ही विकल्‍प है। ऐसा नहीं होने पर जम्मू-कश्मीर की जनता को लगेगा कि भाजपा ने सिर्फ चुनावी लाभ के लिए उनका मोहरे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

छोड़ चुके हैं भाजपा
बता दें कि यशवंत सिन्हा इसी साल अप्रैल में भारतीय जनता पार्टी छोड़ चुके हैं। हालांकि पार्टी में रहते हुए भी उन्‍होंने बागी तेवर अपना रखा है।