
(जम्मू,योगेश): उत्तरी—कश्मीर के हंदवाड़ा ( handwaraKashmir ) में एक शिक्षक का छात्र को कुल्हाड़ी से मारने की धमकी देते हुए वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो के सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद लोगों ने हैरानी जताई। कई स्थानीय लोगों ने शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। इधर पुलिस ( Jammu Kashmir Police ) ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
माना जा रहा ही की यह घटना उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के वागट गांव में हुई थी। वीडियो में शिक्षक एक 10 वर्षीय छात्र की पिटाई करते दिखाई दे रहा है। छात्र जमीन पर लेटा हुआ है और शिक्षक अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए है उसे कश्मरी भाषा में मारने की धमकी दे रहा है। शिक्षक के इस व्यवहार का कारण अभी भी अज्ञात है।
वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ( jammu kashmir police ) ने वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक के खिलाफ छात्र को कुल्हाड़ी से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक युवा ने बच्चे को जमीन पर जबरदस्ती लेटा रखा है, जिसे एक पुरुष व्यक्ति कुल्हाड़ी पकड़े हुए है मरने की धमकी दे रहा है और उसके साथ मारपीट भी करते हुए दिख रहा है। ऐसा लगता है कि यह घटना फ्यूचर एजुकेशन इंस्टीट्यूट वाघाट मगाम में हुई है।
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसके परिणामस्वरूप कानून की संबंधित धाराओं के तहत पीएस हंदवाड़ा में एफआईआर नंबर 167/2019 दर्ज किया गया है। घटना के बारे में जानकारी रखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।