जम्मू

ठंड को लेकर चिंता में कश्मीरी, अभी ही यह हाल तो ‘चिल्लेकलां’ में क्या होगा?

Jammu And Kashmir Weather Update: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान गिरने का (Jammu And Kashmir Weather Forecast) सिलसिला (Heavy Snowfall In Jammu And Kashmir) जारी है, अभी तक चिल्लेकलां (Chilay Kalan) के दौरान 1986 में कश्मीर में तापमान शून्य ये 9 डिग्री नीचे गया था जब विश्व प्रसिद्ध डल झील दूसरी बार जम गई थी...
2 min read
Dec 07, 2019
ठंड को लेकर चिंता में कश्मीरी, अभी ही यह हाल तो 'चिल्लेकलां' में क्या होगा?
ठंड को लेकर चिंता में कश्मीरी, अभी ही यह हाल तो 'चिल्लेकलां' में क्या होगा?,ठंड को लेकर चिंता में कश्मीरी, अभी ही यह हाल तो 'चिल्लेकलां' में क्या होगा?,ठंड को लेकर चिंता में कश्मीरी, अभी ही यह हाल तो 'चिल्लेकलां' में क्या होगा?

(जम्मू): कश्मीर में 21 और 22 दिसम्बर की रात से सर्दी के मौसम की शुरूआत मानी जाती है। चिल्लेकलां करीब 40 दिनों तक चलता है और उसके बाद चिल्ले खुर्द और फिर चिल्ले बच्चा का मौसम आ जाता है। कश्मीर में अभी चिल्लेकलां (भयानक सर्दी का मौसम) का आगमन नहीं हुआ है पर कश्मीरी अभी से ठंड से चिल्ला रहे हैं। ऐसे में उन्हें चिंता है कि इस बार चिल्लेकलां के दौरान कितनी भयानक सर्दी पड़ेगी।


केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। द्रास क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा माइनस 25.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ गया। श्रीनगर में अब तक की सबसे सर्द रात महसूस की गई। वहां पारा गिरकर सामान्य से तीन डिग्री कम 0.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में रात के तापमान में सुधार आने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में ही आने वाला लेह शहर भी जबरदस्त ठंड की चपेट में है। वहां न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर समेत कश्मीर के ज्यादातर हिस्से कोहरे की चादर में लिपटे हैं और सुबह के समय सूरज बादलों में ही छिपा रहा। उन्होंने बताया कि जम्मू—कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई। इसके बाद मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।


जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधार शिविर कटरा में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री से. दर्ज किया गया। हालांकि, डोडा जिले का भद्रवाह शहर 1.4 डिग्री से. तापमान के साथ सबसे सर्द स्थान रहा। मौसम विज्ञन विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मैदानी हिस्सों और लद्दाख के करगिल जिले में 11 से 13 दिसंबर तक ताजा बर्फबारी या बारिश के मद्देनजर सोमवार रात से तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है।

चिल्लेकलां में कैसा रहता है मौसम...

अभी तक चिल्लेकलां के दौरान 1986 में कश्मीर में तापमान शून्य ये 9 डिग्री नीचे गया था जब विश्व प्रसिद्ध डल झील दूसरी बार जम गई थी। वैसे चिल्लेकलां के दौरान कश्मीर के तापमान में जो गिरावट देखी गई है उसके मुताबिक तापमान शून्य से 5 व 7 डिग्री ही नीचे जाता है।

Updated on:
07 Dec 2019 09:10 pm
Published on:
07 Dec 2019 09:10 pm