मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को वतीन गांव की मुख्य सडक़ पर विस्फोटक सामग्री होने की सूचना मिली। इसके बाद भारतीय सेना की 30 आरआर, हंदवाड़ा पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कर कार्रवाई शुरू की। एहतियात के तौर पर यातायात को रोक दिया गया। इसके बाद आईईडी को ब्लास्ट कर उसे नष्ट कर दिया।