जम्मू

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के लिए अर्द्धसैन्य बलों के 20,000 जवान होंगे तैनात

चुनाव के लिए अभी तारीखों की घोषणा नहीं की गई...
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 6:49 PM IST
indian army
indian army

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर में इस समय संवेदनशील हालात बने हुए है। इसी बीच कई जिलों में पंचायत चुनाव भी होने है। चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसलिए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी चुनाव की तारीख सामने नहीं आ पाई है। सुरक्षा को पूरी तरह से ध्यान में रखकर काम शुरू किया जा चुका है। इसके लिए जिन भी इलाकों में पंचायत चुनाव होने है वहां पर अर्द्धसैन्य बलों के 20000 जवान तैनात किए जाएंगे।

अमरनाथ यात्रा हुई संपन्न चुनाव में सुरक्षा करेंगे सैन्य बल


जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव से पहले कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों के 20,000 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। अमरनाथ तीर्थयात्रा को सम्‍पन्‍न कराने को तैनात अर्द्धसैन्य बलों की कुल 202 कंपनियां अब चुनाव डृयूटी के लिए श्रीनगर, बडगाम, गंदरबल, बारामुल्ला, सोपोर, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, शॉपियन और अवंतीपोरा में तैनात की जाएंगी। हालांकि चुनाव के लिए अभी तारीखों की घोषणा नहीं की गई| सितंबर के आखिरी सप्ताह में स्थानीय निकाय चुनाव होने की संभावना है।


शांतिपूर्वक संपन्न हुई अमरनाथ यात्रा

बता दें कि एक महिने तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा शांति पूर्वक 26 अगस्त को रक्षबंधन के दिन संपन्न हो गई। इस बीच कई बार राज्य के विभिन्न इलाकों से आतंकी गतिविधियों की बात समने आई। इन घटनाओं के कारण यात्रा को भी कई बार स्थगित किया गया। इतना संवेदनशील माहौल होने के बाद भी इस संघर्ष की एक भी लपट यात्रा को नहीं छू पाई इसका मुख्य कारण रहा सुरक्षा बलों की सर्तकता। इसलिए पंचायत चुनाव में सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्ही सुरक्षाबलों को दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
जम्मू-कश्मीर सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल! उमर अब्दुल्ला ने मनोज सिन्हा से मांगी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल

PoK में 500 आतंकी लॉन्चपैड पर मौजूद? बर्फबारी से पहले घुसपैठ की आशंका, कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

पुंछ LoC पर सेना का बड़ा एक्शन प्लान! व्हाइट नाइट कॉर्प्स कमांडर ने संभाला मोर्चा, फॉरवर्ड पोस्ट की तैयारियां परखी

जम्मू कश्मीर के कठुआ में CISF जवानों में कहासुनी होने के बाद एक ने कर दी गोलीबारी, 4 सैनिकों की मौत