जम्मू

फिर मौसम ने मारी पलटी, लद्दाख-कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश ने भिगोया

Jammu Kashmir Weather: ठण्ड का प्रकोप बड़ा, (Weather Forecast) कल भी ऐसे रहेगा (Snowfall In Kashmir And Ladakh) मौसम...  

2 min read
Jan 06, 2020
फिर मौसम ने मारी पलटी, लद्दाख-कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश ने भिगोया

(जम्मू): जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के उच्च पहाड़ी इलाकों में फिर से बर्फबारी शरू हुई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी होने से एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

कश्मीर में मौसम खराब होने का असर हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिला। दृश्यता कम होने की वजह से श्रीनगर से दूसरे राज्यों व दूसरे राज्यों से यहां सुबह पहुंचने वाली फ्लाइट देरी से पहुंची। जम्मू श्रीनगर हाइवे फिलहाल खुला हुआ है। ट्रैफिक विभाग रामबन-बनिहाल के बीच भूस्खलन वाले इलाके में नजर रखे हुए है। बारिश तेज होने की स्थिति में वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। जम्मू-श्रीनगर हाइवे चार दिन बंद रहने के बाद रविवार शाम 5 बजे खोला गया था। फिलहाल, यातायात को एकतरफा रखा गया है। हाईवे पर रामबन व घाटी में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। बारिश व बर्फबारी के आसार एक बार फिर बन जाने से हाइवे पर फंसे लोग फिर परेशान हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार शाम से ही उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी। वहीं सोमवार सुबह से निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी शुरू हो गई है। मंगलवार को भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। मंगलवार के बाद मौसम में हल्का सुधार होने लगेगा। जम्मू संभाग के बनिहाल, बटोत, भद्रवाह का न्यूनतम तापमान एक बार फिर जमाव बिंदु से नीचे आ गया है। कश्मीर संभाग के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है।

कहां का तापमान कितना...

लद्दाख के लेह का न्यूनतम तापमान -16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 4.3, न्यूनतम तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 5.6 और न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा पहलगाम का न्यूनतम तापमान -9.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान 18.0 के मुकाबले जम्मू का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी आधार शिविर कटड़ा का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान -2.7, बनिहाल का न्यूनतम तापमान -2.8 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 5.8, भद्रवाह का न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Published on:
06 Jan 2020 09:05 pm
Also Read
View All