जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़ के युवक की इंदौर में गला रेतकर हत्या, इस बात पर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार

Murder Case: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हसौद थाना के देवरघटा निवासी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया।

2 min read
आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Murder Case: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हसौद थाना के देवरघटा निवासी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सक्ती जिले के हसौद थाना के गांव देवरघटा निवासी 45 वर्षीय खोजराम नारंगे की मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्या कर दी गई। घटना इंदौर के वाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर 4 स्थित रेलवे क्रांसिंग के पास की है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस टीम द्वारा शव का मुआयना करने पर पाया गया कि शव के गले पर गहरा घाव था और शरीर पर जगह-जगह धारदार हथियार से घाव पहुंचाए गए थे।

ये भी पढ़ें

Murder and hang body: गैरमर्द से संबंध के शक पर 5वीं पत्नी की हत्या, फिर दोस्त के साथ 5 किमी दूर फांसी पर लटकाया, 3 चली गई थीं छोडक़र

पुलिस टीम द्वारा शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में मृतक की फोटो दिखाकर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान खोजीराम पिता लखनलाल नारंगे वर्तमान पता किराए का मकान लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने इंदौर स्थायी पता ग्राम देवरघटा जिला सक्ती छत्तीसगढ़ के रूप में की गई।

150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई

मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर परिजन द्वारा बताया गया कि मृतक पोलोग्राउंड स्थित युग कलर लैब पर काम करता था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान घटनास्थल व आसपास लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, घटना स्थल के आसपास के दुकानदारों, रहवासियों व पूर्व अपराधियों से भी गहन पूछताछ की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।

विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की शिनाख्त होने के बाद अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई। जिन्होनें घटना करना स्वीकार किया व आरोपियों के कब्जे से मृतक से लूटे गए पर्स, नकद पैसे व मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल, चाकू व घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए गए। आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद घटना स्थल से फिर से कार्रवाई के दौरान भागने का प्रयास किया, जिससे घटना स्थल के पास स्थित रेलवे पटरियों के ब्लाक में फंसकर आरोपी घायल हो गए।

इस तरह घटना को दिया अंजाम

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मृतक को रास्ते में रोककर डरा-धमका कर व मारपीट कर लूटने का प्रयास किया। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने मृतक पर चाकुओं से अंधाधुंध वार किए। इससे युवक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। इसके बाद मृतक ने मिले पर्स, नकदी व मोबाईल लेकर आरोपी भाग गए। मृतक का मोबाईल ट्रेस होने के डर से सिम निकालकर तोड़ दी व मोबाइल भी तोड़फोड़ करके फेंक दिए।

Published on:
16 Feb 2026 10:18 am
Also Read
View All

अगली खबर