जांजगीर चंपा

ACB Raid: एसीबी का बड़ा एक्शन… 35 हजार रिश्वत लेते AE-JE समेत तीन कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

ACB Raid: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने बिजली विभाग के जांजगीर दफ्तर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएसपीडीसीएल जांजगीर (ग्रामीण) के सहायक अभियंता, उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 को 35000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

3 min read
रिश्वतखोरों पर शिकंजा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

ACB Raid: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने बिजली विभाग के जांजगीर दफ्तर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएसपीडीसीएल जांजगीर (ग्रामीण) के सहायक अभियंता, उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 को 35000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। घूसखोर अधिकारियों ने फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट में ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के एवज में प्रार्थी से रिश्वत मांगी थी, जिसे एसीबी के अफसरों ने जाल बिछाकर शुक्रवार को दबोच लिया।

एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि जांजगीर निवासी प्रदीप यादव ने ग्राम खोखसा में फ्लाई एश ब्रिक्स का प्लांट लगाने के लिए सीएसपीडीसी कार्यालय जांजगीर में आवेदन किया था। डिमांड नोट भी पटा दिया गया था। इसके बावजूद ट्रांसफॉर्मर और मीटर लगाने के एवज में उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला ने 10000 रुपए और सहायक अभियंता विजय नोर्गे और उनके सहायक, सहायक ग्रेड 1 देवेंद्र राठौर ने 25000 रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी। पर प्रदीप रिश्वत देना नहीं चाहता था। उसने एसीबी को रिश्वत मांगने की सूचना दी।

ये भी पढ़ें

CG High Court: रिश्वत केस में ईएसआईसी मैनेजर को राहत, 20 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने सजा रद्द की, जानें

शिकायत की जांच कराई तो शिकायत सही निकली। इस पर उन्हें रंगे हाथों पकडऩे ट्रैप बिछाया। शुक्रवार 20 मार्च को प्रदीप को रिश्वत की राशि देने सीएसपीडीसीएल कार्यालय जांजगीर भेजा, जहां उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला को रिश्वत की राशि 10000 रुपए दिया। फिर सहायक अभियंता विजय नोर्गे के पास पैसे देने पहुंचा जहां सहायक अभियंता ने रिश्वत की रकम 25000 रुपए को अपने सहायक देवेंद्र राठौर को देने कहा।

जैसे ही प्रार्थी ने सहायक देवेन्द्र राठौर को पैसे दिए, मौके पर फैली एसीबी की टीम ने धरदबोचा। रिश्वत में ली गई राशि 35000 रुपए को आरोपियों से बरामद किया गया। मामले में एसीबी तीनों आरोपी के विरुद्ध धारा 7,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

ACB Raid: पांच घंटे तक लंबी चली कार्रवाई…

एसीबी की टीम ने करीब 11:30 बजे जांजगीर स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में दबिश दी। टीम ने दफ्तर में घुसते ही दफ्तर को पूरी तरह से सीलबंद कर दिया। किसी को अंदर-बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। एसीबी की कार्रवाई करीब पांच घंटे तक जारी रही। इससे पूरे परिसर में गहमा-गहमी का माहौल रहा कि आखिर दफ्तर का कौन अफसर-कर्मचारी एसीबी की ट्रेप में फंसा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध लूट-खसोट

एसीबी की इस कार्रवाई की जिलेभर में खूब चर्चा हो रही है। उपभोक्ता ही नहीं बल्कि बिजली विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी भी इस कार्रवाई से खुश हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं से लंबे समय से जबदस्ती कार्रवाई का डर बताकर लूट-खसोट की शिकायतें आम हो गई थी। इससे उपभोक्ता भी भारी परेशान थे और विभागीय स्तर पर शिकायतें भी पहुंच रही थी पर जिला स्तर पर बैठे अफसर इसके बावजूद शांत बैठे हुए थे। ऐसे में एसीबी की घूसखोर अफसरों पर इस कार्रवाई की खूब तारीफ हो रही है।

8 हजार की रिश्वत लेते नवागढ़ नपं का लेखापाल पकड़ाया

एसीबी बिलासपुर की टीम ने जिले में एक ही दिन दो बड़ी कार्रवाई की। जांजगीर के अलावा नवागढ़ नगर पंचायत में भी एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर लेखापाल को 8 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से संबंधित कार्य और मरम्मत का कार्य किया था। जिसका 2 लाख 3,000 हजार रुपए का भुगतान आ रहा था।

इस राशि का चेक जारी करने के एवज में अब्दुल वहाब से लेखापाल प्रकाश जायसवाल ने 16 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। इस पर 6 हजार रुपए उसे दे चुका था और 10 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। लेकिन वह और पैसे रिश्वत में देना नहीं चाह रहा था। उसने इसकी शिकायत एसीबी से की।

इस पर एसीबी ने अपना जाल बिछाया और प्रार्थी की मदद से रिश्वत की राशि में मोलभाव कराया। जिस पर लेखापाल 8 हजार रुपए लेने में तैयार हो गया। एसीबी ने 20 मार्च को प्रार्थी को 8,000 रुपए लेकर देने भेजा। जहां लेखापाल प्रकाश जायसवाल ने पैसे लेकर जैसे ही अपने कार में रखा, आसपास फैली एसीबी की टीम द्वारा उसे ग्राम सेमरा के पास शाह क्रशर के पास दबोच लिया। उसके पास से रिश्वत में ली गई राशि 8000 रुपए की राशि आरोपी से बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

ACB arrested SI and ASI: एसीबी ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, फरार एएसआई को भी दबोचा

Updated on:
21 Mar 2026 06:04 pm
Published on:
21 Mar 2026 06:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर