जांजगीर चंपा

पुलिस ने महिला के गले से चेन लूट कर भागे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

- हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा की घटना

less than 1 minute read
पुलिस ने महिला के गले से चेन लूट कर भागे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में सब्जी बेचने जा रही महिला के गले से तीन युवकों ने सोने की चेन लूटकर भाग निकले। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवकों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। घटना शनिवार की शाम की है। हसौद पुलिस के मुताबिक मिरौनी निवासी कुशी बाई साहू पति गंगाधर (60) शनिवार की रात हसौद थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर से नरियरा सब्जी बाजार सब्जी बेचने जा रही थी। वह नरियरा के बाजार के पास पहुंची थी तभी बाइक में सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और नरियरा जाने का रास्ता पूछा। तब महिला ने बताया कि यही नरियरा गांव है।

ये भी पढ़ें

सरपंच को आया अपनों पर प्यार, संचार क्रांति के 11 मोबाइल बिना कागजात के बांटे, अब मांग रहे वापस

महिला रास्ता बता ही रही थी तभी युवकों ने महिला के गले से सोने का चेन छीनकर मिरौनी की ओर भाग निकले। इस दौरान कुछ युवक मिरौनी की ओर से आ रहे थे तभी उन्हे महिला ने लूट की जानकारी दी। बाइक सवार युवकों ने लुटेरों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिए। इधर महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चूड़ामणी दिनकर पिता संगीतराम (27) ओमप्रकाश महिलांगे पिता नारायण (24) एवं घासीदास पिता धजाराम दिनकर (22) को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी फगुरम चौकी क्षेत्र के ग्राम सारसकेला गांव के हैं। पुलिस ने लूट किए गए 8 ग्राम के सोने की चेन जिसकी कीमत 22 हजार रुपए है उसे बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

25 अक्टूबर तक सुबह आठ बजे से पूर्व कर लें बिजली से जुड़े सारे काम, वरना इंतजार में कट जाएगा पूरा दिन, जानें क्या कर रहा विद्युत विभाग
Published on:
07 Oct 2018 06:24 pm
Also Read
View All