जांजगीर चंपा

चलती ट्रेन से 28 हजार का मोबाइल लेकर कूद गया था चोर, चार माह बाद ऐसे पकड़ाया

- इसकी शिकायत पीडि़ता ने चांपा जीआरपी में दर्ज कराई थी
less than 1 minute read
चलती ट्रेन से 28 हजार का मोबाइल लेकर कूद गया था चोर, चार माह बाद ऐसे पकड़ाया
चलती ट्रेन से 28 हजार का मोबाइल लेकर कूद गया था चोर, चार माह बाद ऐसे पकड़ाया

जांजगीर-चांपा. शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री का २८ हजार रुपए का मोबाइल लेकर अज्ञात आरोपी, चलती ट्रेन से कूद गया। इसकी शिकायत पीडि़ता ने चांपा जीआरपी में दर्ज कराई थी। करीब साढ़े ४ माह बाद जीआरपी ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उक्त आरोपी की खोज पूरी कर ली है। उससे चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा ३७९ के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नागपुर की रहने वाली पूजा सोनटेके पिता नरेश सोनटेके, २९ जून २०१८ को शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। ट्रेन के बिलासपुर से खुलने के बाद एक अज्ञात आरोपी तेजी से आया और पूजा के चार्ज में लगे मोबाइल को लेकर चलती टे्रन ये कूद गया। ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों की मानें तो आरोपी युवक, काफी देर से उक्त कोच में घूम रहा था। पीडि़त महिला यात्री ने इसकी शिकायत चांपा जीआरपी में दर्ज कराई थी। जिसमें चोरी हुए मोबाइल की कीमत २८ हजार रुपए दर्ज कराई गई।

इसके बाद जीआरपी, अज्ञात आरोपी की खोज में जुट गई। इस बीच कई दिनों तक आरोपी ने मोबाइल को बंद रखा था। जब उसने मोबाइल को चालू को इस्तेमाल करना शुरु किया तो उसका लोकेशन जीआरपी को प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर बिलासपुर के तारबहार में जीआरपी की टीम ने दबिश दी। जहां चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी मो. सद्दाम को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

Published on:
13 Nov 2018 05:53 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने