
Breaking : जांच टीम ने रुकवाया ट्रक, भीतर देखा तो फटी रह गई आंखें
जांजगीर-चांपा. अकलतरा की एसएसटी टीम ने 11 नवंबर को शाल स्वेटर से भरा ट्रक जब्त किया था, लेकिन मामले की खबर दो दिन बाद मीडिया से साझा किया गया। आखिर दो दिन तक मामले को क्यों दबाया गया। इसे लेकर अकलतरा में चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्या इस बीच एसएसटी टीम पर दबाव था कि मामले को सार्वजनिक किया जाए। फिलहाल इस कार्रवाई से एसएसटी टीम के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय के सुपुर्द किया गया है।
चुनाव के पहले वाहनों की चेकिंग बड़े जोर-शोर से चल रही है। अकलतरा एसएसटी टीम के द्वारा रविवार को तरौद के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एसएसटी ने सड़क पर एक ट्रक को रोका। एमपी की ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 4844 में पांच बोरे के गठ्ठे में बंधे हुए शाल स्वेटर था। उक्त गर्म कपड़े के संबंध में ट्रक चालक अजय कुमार यादव से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। उसके पास कपड़ों का बिल भी नहीं था। जिसे एएसटी टीम के द्वारा अपने कब्जे में लेकर जब्ती कार्रवाई की गई। जब्त सामानों को अकलतरा पुलिस के सुपुर्द किया गया।
अकलतरा पुलिस ने ट्रक चालक मध्यप्रदेश के रीवा जिले के हुजूर थाना क्षेत्र के रौरा निवासी अजय कुमार यादव के खिलाफ धारा 171 के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया। एसएसटी टीम में पटवारी ज्योतिश सर्वेए रामकुमार साहूए प्रधान आरक्षक योगेश तिवारी शामिल थे।
Read More : भईया राहुल, कान खोल कर सुन लो, दिन में सपने देखना छोड़ दो : अमित शाह
नहीं बता रहा सुराग
ट्रक चालक माल कहां से ला रहा था और कहां खपाना था यह नहीं बता रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि उसे प्रत्याशियों द्वारा ट्रक चालक को कड़ी समझाइश दी गई है कि पकड़े जाने के बाद नाम गोपनीय रखना है। हालांकि यह तय है कि जब्त गर्म कपड़े चुनाव के लिए खपाने की तैयारी थी लेकिन सामान जब्ती बनाने वाले अधिकारी ट्रक चालक से राज नहीं उगलवा पा रहे हैं।
- अकलतरा एसएसटी टीम के द्वारा इस मामले की कार्रवाई की गई है। हमारे द्वारा नहीं की गई है। कार्रवाई करने के बाद हमें सोमवार की रात को जानकारी दी गई, इसलिए देर हुई- परिवेश तिवारी, टीआई अकलतरा
Published on:
13 Nov 2018 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
