7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Election : राजनांदगांव जिले में दोपहर 12 बजे तक 33 फीसदी मतदान : Video

छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में सोमवार को राजनांदगांव जिले के छह विधान सक्षा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक जिले में 33 फीसदी मतदान हो चुका था।

less than 1 minute read
Google source verification
#cgelection2018

Chhattisgarh Election : राजनांदगांव जिले में दोपहर 12 बजे तक 33 फीसदी मतदान

भिलाई. छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में सोमवार को राजनांदगांव जिले के छह विधान सक्षा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। यहां मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा है। राजनांदगांव शहर के अलावा डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खैरागढ़ खुज्जी और मानपुर मोहला में भी लोग लाइन लगकर मतदान कर रहे हैं। वहीं नक्सली प्रभावित मानपुर में भी जहां बहिष्कार की चेतावनी दी गई थी, पुलिस की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। वहां पर लोगों ने मतदान बहिष्कार की नक्सली धमकी के बाद बैलेट (इवीएम) पर मुहर लगा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक जिले में 33 फीसदी मतदान हो चुका था।

सीएम की पत्नी वीणा सिंह राजनांदगांव पहुंची
राजनांदगांव से बीजेपी के प्रत्याशी और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी निवार्चन क्षेत्र पहुंची थी। उन्होंने मतदान के प्रतिशत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान देने का आग्रह किया। सांसद अभिषेक सिंह भी अपने पिता और बीजेपी प्रत्याशी डॉ रमन सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से करते दिखे। उन्होंने राजनांदगांव शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का बाहर से जायजा लिया।

दोपहर 12 बजे तक जिले में 33 फीसदी मतदान
खैरागढ़ -28 फीसदी
डोंगरगढ़ -26 फीसदी
राजनांदगांव -25 फीसदी
डोंगरगांव -33 फीसदी
खुज्जी -31 फीसदी
मोहला मानपुर -39 फीसदी मतदान हुए थे।