जांजगीर चंपा

पत्नी के वियोग में पति ने भी किया जान देने का प्रयास फिलहाल खतरे में है जान

सोमवार की रात पत्नि ने जहर सेवन कर कर ली थी खुदकुशी

2 min read
सोमवार की रात पत्नि ने जहर सेवन कर कर ली थी खुदकुशी

जांजगीर-चांपा. मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पकरिया की सोनिया कश्यप पति लालाराम की सोमवार की रात पेट में असहनीय दर्द के कारण जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली थी। उसकी खुदकुशी के बाद उसका पति लालाराम कश्यप भी बुधवार की सुबह जहर सेवन कर लिया।

उसे गंभीर अवस्था में अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होते देख उसे डॉक्टरों ने सिम्स रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें

शासन की महत्वकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन में यहां जमकर हो रही गड़बड़ी


पति-पत्नी के अटूट प्रेम व साथ जीने मरने की कसमों को चरितार्थ किया मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पकरिया के कश्यप दंपति ने। पुलिस के मुताबिक सोनिया कश्यप (20) और लालाराम (23) दंपति के गहरा प्रेम है। लेकिन दोनों के प्रेम में सोनिया के पेट में दर्द की बीमारी ने दखल दे दिया। यह बीमारी लाइलाज थी। बताया जा रहा है कि सोनिया के पेट में असहनीय दर्द था।

जिसके चलते वह परेशान रहती थी। कई बड़े अस्पतालों में इलाज के बाद उसका मर्ज ठीक नहीं हुआ। आखिरकार उसने सोमवार की रात जहर सेवन कर ली। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पति लालाराम ने किसी तरह उसका कफन दफन किया।

इसके बाद पति अपनी पत्नी की मौत के दु:ख को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था, और बुधवार की सुबह लालाराम अपने घर में रखे जहर को पी गया। उसे गंभीर अवस्था में अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सिम्स रेफर किया गया है।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद मुलमुला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इधर गांव में इस तरह की दर्दनाक घटना को लेकर शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें

#तेरा प्यार प्यार- हुक्का बार कल्चर पर एक कवि की आवाज सुनिए…. एक गहरा दर्द पलता जा रहा है, आदमी का दम निकलता जा रहा है
Published on:
30 May 2018 04:57 pm
Also Read
View All