जांजगीर चंपा

युवा लेखकों के लिए हुआ ऑडिशन, पांच चयनित युवा कलमकार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

- आयोजन में जिले के 17 लेखक हुए शामिल

2 min read
युवा लेखकों के लिए हुआ ऑडिशन, पांच चयनित युवा कलमकार शामिल होंगे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में

जांजगीर-चांपा. युवा प्रतिभाओं को प्रोत्सहित करने युवा आयोग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवा लेखकों को मंच प्रदान करने जिला मुख्यालय जांजगीर के शील साहित्य भवन में युवा कलमकार के नाम से आडिशन का आयोजन किया गया। युवा प्रतिभा को सामने लाने हुए आयोजन में जिले के १७ लेखक शामिल हुए, जिसमें से पांच युवाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

Read More : सड़क पर दौड़ रहे 140 सवारी बसों में किसी में भी नहीं लगा जीपीएस सिस्टम, कागजों तक सिमट कर रह गए बने आदेश
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव की प्रेरणा से जांजगीर में जिला स्तरीय युवा कलमकारों का ऑडिशन शील साहित्य परिषद के भवन में किया गया, जिसमें कुल 17 कलमकारों ने भाग लिया। इस ऑडिशन में प्रदर्शन के आधार पर 5 कलमकार उमाकान्त, लक्ष्मी करियारे, पुनिता दरियाना, गौरव राठौर, यशवंत सूर्यवंशी का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 11 हजार का नगद पुरस्कार एवं मोमेन्टो, द्वितीय के लिए 7 हजार मोमेन्टो, तृतीय के लिये 5 हजार मोमेन्टो एवं चतुर्थ से दसम तक के लिए ग्यारह सौ रुपये एवं मोमेन्टो दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें

सड़क पर दौड़ रहे 140 सवारी बसों में किसी में भी नहीं लगा जीपीएस सिस्टम, कागजों तक सिमट कर रह गए बने आदेश

प्रदेश स्तरीय युवा कलमकार की खोज के जांजगीर के संयोजक एवं जिला प्रभारी राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष सुरेश पैगवार को और सह प्रभारी सचिव दिनेश रोहित चतुर्वेदी को बनाया गया था, जिनको रायपुर में होने वाले मेगा कार्यक्रम में शानदार आयोजन के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय ऑडिशन में मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता डॉ. संतोष मोदी रहे। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ प्रतीप सिंघानिया रहे। वहीं निर्णायक वरिष्ठ साहित्यकार विजय राठौर और ईश्वरी यादव रहे, जिनके सहयोगी संचालक सतीश कुमार सिंह थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मोदी ने कहा चौसठ कलाओं में साहित्यिक कला सबसे ऊपर है। एक साहित्यकार ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है। जिस समाज में साहित्य का सम्मान नहीं होता वह नर्क के समान होता है। वहां के लोग कभी सुखी नहीं रह सकते। साहित्य ही राजनीति को संभालती है। उन्होंने बताया कि युवा साहित्यकारों व कवियों को सही मंच नहीं मिलने के कारण वे इस विधा से प्रतिभा होने के बाद भी दूर होने लगे थे। युवाओं की इस प्रतिभा को सम्मान तथा सही मंच प्रदान करने की मंशा से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो स्वागतेय है।

सम्मानित होंगे आयोजक मंडल
युवा कलमकार की खोज के जांजगीर के संयोजक एवं जिला प्रभारी राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष सुरेश पैगवार को और सह प्रभारी सचिव दिनेश रोहित चतुर्वेदी को बनाया गया था, जिनको रायपुर में होने वाले मेगा कार्यक्रम में शानदार आयोजन के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
युवा कलमकार के ऑडिशन के बाद भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वरी यादव, विजय राठौर, सतीश सिंह, भैयालाल नागवंशी, सुरेश पैगवार, हजारी कुर्रे, दिनेश रोहित चतुर्वेदी, रमेश सिंघानियां, दयानंद गोपाल, हरप्रसाद निडर, बालक दास, आनंद पांडेय, अंकित राठौर, संतोषी महंत, श्रद्धा, प्रतिभा प्रधान, गोवर्धन सूर्यवंशी, सावन गुजराल ने कविता पाठ किया।

ये भी पढ़ें

गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपने ही घर में छिपा हुआ था ये आरोपी, पढि़ए खबर कैसे पहुंची पुलिस यहां तक
Published on:
26 Jun 2018 02:33 pm
Also Read
View All