जांजगीर चंपा

Breaking : राहौद नगर पंचायत में खिला कमल, देवांगन गुट में नाराजगी बनी कांग्रेस के हार का कारण

अंबेश ने ली राहत की सांस, हार से छवि में लग सकता था बट्टा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 5:46 PM IST
अंबेश ने ली राहत की सांस, हार से छवि में लग सकता था बट्टा
अंबेश ने ली राहत की सांस, हार से छवि में लग सकता था बट्टा

जांजगीर-चांपा. राहौद नगर पंचायत के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। इस चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी स्व. सीताराम कश्यप की पत्नी शैलदेवी कश्यप कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र गुप्ता उर्फ बुटाई को 531 मतों से हरा दिया है। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े रेवती लाल सोनी उर्फ बलदाऊ को मात्र 52 मतों से ही संतोष करना पड़ा।


चुनाव अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक राहौद नगर पंचायत के चुनाव में 24 जून को कुल 4705 मतदाताओं को अपने मदाधिकार का प्रयोग करना था। इसमें कुल 3559 मतदाताओं सहित 75.64 फीसदी मतदान हुआ था। इस मतदान के बाद 27 जून को मतों की गणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किया। इसमें भाजपा के खाते में जहां 1996 मत पड़े तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 1465 मत ही मिल पाए। तीसरे प्रत्याशी की गिनती दूर-दूर तक नहीं दिखी। इस चुनाव में नोटा का भी 20 मतदाताओं ने उपयोग किया। भाजपा की जीत के बाद प्रत्याशी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।


कार्यकर्ताओं के प्रयास से मिली जीत
इस चुनाव में पामगढ़ विधायक व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े की छवि भी दांव पर लगी थी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि कहीं न कहीं मेरी साख इस चुनाव से जुड़ी थी, लेकिन यह जीत मात्र उनकी वजह से नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं के प्रयास से मिली है। उन्होंने कहा कि वह राहौद की जनता का आभार जताते हैं कि भाजपा की रिति और नीति पर उसने फिर से विश्वास जताया और आने वाले समय में यह विश्वास कायम रहेगा।

Published on: