जांजगीर चंपा

धान खरीदी : कोचियों व बिचौलियों पर निगरानी दल की रहेगी विशेष नजर, जानें दल में कौन-कौन हैं शामिल

- सुनील जैन की उपस्थिति में धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा
2 min read
धान खरीदी : कोचियों व बिचौलियों पर निगरानी दल की रहेगी विशेष नजर, जानें दल में कौन-कौन हैं शामिल
धान खरीदी : कोचियों व बिचौलियों पर निगरानी दल की रहेगी विशेष नजर, जानें दल में कौन-कौन हैं शामिल

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं कोचियों और बिचौलियों पर निगरानी के लिये जिला स्तरीय और विकासखण्ड स्तरीय निगरानी दल का गठन किया है। जिला स्तरीय निगरानी दल में डिप्टी कलेक्टर अरूण खलखों, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, कृषि विभाग के उप संचालक, सहायक खाद्य अधिकारी राजेश शर्मा, जिला विपणन अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नोडल अधिकारी और कृषि उपज मण्डी जांजगीर के सचिव जुनास एक्का शामिल हैं।

विकासखण्ड स्तरीय निगरानी दल में विकासखण्ड नवागढ़ के लिए तहसीलदार व्हीएन चंद्रवंशी, खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान, सहकारिता अधिकारी अरूण कुमार शर्मा, विपणन विभाग के क्षेत्र सहायक धु्रव कुमार यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पर्यवेक्षक विजय सिंह ठाकुर और कृषि उपज मण्डी जांजगीर के सचिव जुनास एक्का शामिल हैं। विकासखण्ड अकलतरा के लिये तहसीदार सूर्यकांत साय, सहायक खाद्य अधिकारी विनय भूषण कुजूर, सहकारिता अधिकारी एके सूर्यवंशी, विपणन विभाग के क्षेत्र सहायक आशुतोष कोसरिया, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के पर्ववेक्षक शरद सिंह और कृषि उपज मण्डी के सचिव अरूण कुमार पाठक, विकासखण्ड बलौदा के लिए तहसीलदार लखेश्वर किरण, खाद्य निरीक्षक मनीषा कश्यप शामिल हैं।

28 धान खरीदी केन्द्रो में लगेंगे सीसी टीवी कैमरे
कलेक्टर नीरज बनसोड़ ने पंजीयक सहकारी संस्थायें रायपुर सुनील जैन की उपस्थिति में धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी के संबंध में की जा रही तैयारियों का समीक्षा की। बैठक में उन्होंने ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रो का सतत निगरानी की जाएगी। धान खरीदी का निरीक्षण कार्य मोबाईल एप के माध्यम से भी किया जाएगा। इसके अलावा 28 धान खरीदी केन्द्रो की निगरानी के लिये सीसी टीवी कैमरे लगाने की भी बात कही। इस अवसर पर पंजीयक सहकारी संस्थाये रायुपर सुनील जैन ने पावर पाइंट प्रेजेटेंशन के माध्यम से धान खरीदी के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने जिला विपणन अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर नये एवं पुराने बरदाना धान खरीदी केन्द्रो में आपूर्ति सुनिििश्चत करने कहा।

Published on:
18 Oct 2018 01:52 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान