बड़े-बड़े काम करते हैं विधायक
केनापाली की वृद्ध महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जीत के १० साल हो गए है, पर विधायक ने उनके गांव में पैर तक नहीं रखा है। इस पर पार्टी के सहयोगी नेता माहौल को शांत करने के लिए छत्तीसगढ़ भाषा में यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि विधायक के पास बहुत काम होते हैं। उनसे पुल-पुलिया, स्कूल, सड़क निर्माण जैसे बड़े-बड़े काम कराए जाते हैं। इस बात पर भी वृद्ध महिला भड़क गई और बोली कि ऐसे में हम उन्हें कैसे विधायक बनाएंगे। जब महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो बहुरानी, दल-बल के साथ वीडियो में आगे बढ़ते हुए नजर आ रही हैं।