जांजगीर चंपा

CG Crime News: प्रेम-प्रसंग के चलते गर्भवती हुई प्रेमिका, झोलाछाप डॉक्‍टर के पास ले गया बॉयफ्रेंड फिर…झारखंड से गिरफ्तार

CG Crime News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते गर्भपात कराने पहुंची युवती की जान चली गई। प्रेमी खुद प्रेमिका को लेकर गर्भपात कराने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा था...
2 min read
• •
Updated: 21 May 2024, 7:28 AM IST
CG Crime News

CG Crime News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते गर्भपात कराने पहुंची युवती की जान चली गई। प्रेमी खुद प्रेमिका को लेकर गर्भपात कराने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा था, जिसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया था। वहीँ, घटना के बाद से आरोपी प्रेमी फरार था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

CG Crime News: यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिलीप कश्यप का एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती के गर्भवती हो जाने पर बॉयफ्रेंड दिलीप एवं उसके अन्य साथी द्वारा पिछले माह 6 अप्रैल को युवती के बिना सहमति गर्भपात कराने के लिए ससहा के झोलाछाप डॉक्टर कन्हैया लाल साहू के क्लीनिक में ले गए थे। जहां गर्भपात कराने के दौरान अधिक खून बह गया।

इस पर इलाज के लिए उसे सिम्स अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने चेक करने पर (Chhattisgarh Crime News) मौत होने की जानकारी दी। पामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना के बाद से प्रेमी युवक और झोलाछाप दुकान दोनों अंडरग्राउंड हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी और 5 मई को फरार झोलाछाप डॉक्टर कन्हैया लाल निवासी खजरी थाना बिलाईगढ़ को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

वहीं मुख्य आरोपी दिलीप कश्यप की लगातार पातासाजी की जा रही थी। आरोपी के झारखंड के धनबाद में चोरी छिपे रहने की सूचना मिली। इस पर टीम वहां रवाना हुई और धनबाद में सायबर सेल से मदद से उसे धरदबोचा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर (Janjgir Champa Crime News) लिया। आरोपी को 19 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, एएसआई रामदुलार साहू, आरक्षक रोहित साहू, भुनेश्वर साहू एवं थाना पामगढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल विवेक सिंह का योगदान रहा।

Updated on:
21 May 2024, 7:28 AM IST
Published on: