कटघोरा के वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे वन परिक्षेत्र चैतमा अंतर्गत राहा के जंगल में एक तेंदुए की लाश मिली थी। मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की गई थी। तेंदुए के 6 नाखून, दो दांत, पीठ की चमड़ी, पूंछ गायब थे। घटना स्थल को देखकर शिकारी द्वारा तेंदुए को (Crime News) मारने जैसा प्रतीत हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की ओर से इसकी जानकारी मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा को दी गई। मामले की जांच के लिए रायपुर की जंगल सफारी से डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। तेंदुए की मौत का कारण जानने के लिए पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराया गया।