CG Husband Murdered Wife.रामानुजगंज में रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेरा में नवविवाहिता (newly married wife) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में बुधवार की सुबह मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर कुएं में शव फेंक दिया था। विवाहिता के परिजन ने बेटी को दहेज के लिए मारकर कुएं में डालने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। घटना के बाद जब विवाहिता के परिजन आए तो गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। उनके आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल विभिन्न थाना क्षेत्र से मौके पर बुलाया गया। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।