अंबिकापुर निवासी अभिषेक जायसवाल 27 वर्ष शहर के ही 4 अन्य दोस्तों आशीष सिंह, दीपक गुप्ता, ओम प्रकाश विश्वकर्मा एवं राजीव विश्वकर्मा के साथ शादी समारोह में शामिल होने बिहार के औरंगाबाद गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात में ही पांचों सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 15 बी-9069 से अंबिकापुर के लिए निकले थे।