
CG Murder case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पैसे की लालच में दो भाइयों ने मिलकर अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार दिया। ग्राम परसदा में तालाब किनारे एक युवक की हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वारदात को अंजाम देने में दो सगे सालों का हाथ था जिन्होंने पैसों की लालच में अपनी ही बहन की मांग की सिंदूर उजाड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मुन्ना चौहान पिता समशेर चैहान (42) ग्राम कौनी जिला भदोही यूपी जो परिवार सहित यूपी में रहते थे। मृतक की पत्नी संतोषी चौहान अपने 3 बच्चों (Janjgir Champa CG Murder Case) के साथ पिछले तीन माह से अपने मायका परसदा में ही रह रही थी।
CG Murder Case: 18 मई की सुबह गांव में तालाब किनारे चित अवस्था में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। सूचना पर घर वालों ने आकर देखा तो मृतक के दाहिने कान से खून निकला था। सिर पर चोट के निशान थे। सूचना पाकर मुलमुला पुलिस ने त्वरित मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्रवाई की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर परिस्थिती जन्य साक्ष्य के अधार पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का अपराध पाए जाने से थाना मुलमुला में धारा 302 का का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई।
पूछताछ में संदिग्ध सतीश चौहान एवं उसका भाई अमित कुमार चौहान को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उक्त कार्रवाई में (Chhattisgarh Murder Case) थाना प्रभारी मुलमुला विनोद जाटवर, सउनि केआर साहू, केके साहू प्रआर. रेमन सिंह राजपूत, बलबीर सिंह, जमुना तिवारी आर. राजेन्द्र राठौर, राजा जयप्रकाश रात्रे, जितेन्द्र कुर्रे, महेन्द्र मिरी, मनभावन पटेल, गोपेश्वर पटेल, यशवंत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपियों में सतीश चौहान एवं अमित चौहान बताया कि अपने जीजा मुन्ना चौहान के द्वारा शराब पीकर अपनी बहन संतोषी चौहान एवं बच्चों के साथ मारपीट करता था। भांजी की एक्सीडेंट से मृत्यु होने बाद मिली राहत राशि 2 लाख में से राशि नहीं देने एवं मृतक मुन्ना सिंह द्वारा शराब पीकर अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट करता था। जिस बात से नाराज होकर दोनों भाईयों के द्वारा परसदा तालाब किनारे डंडे से (Janjgir Champa Murder Case) अपने जीजा के सिर में मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपीगण फरार थे। जिनकी पता तलाश मुलमुला पुलिस कर रही थी। जिन्हे अलग-अलग स्थानों घेराबंदी कर पकड़ा।
Updated on:
20 May 2024 01:23 pm
Published on:
20 May 2024 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
