24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Murder Case: खून से सनी थी युवक की लाश, देखकर लोगों ने कहा – अरे! भागो-भागो…पुलिस हुई हैरान

CG Murder News: जांजगीर चांपा में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल फगुरम चौकी के अंतर्गत ग्राम घिवरा खार में युवक की खून से सनी लाश मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 18 May 2024, 12:39 PM IST

CG Murder News

CG Murder Case: जांजगीर चांपा में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल फगुरम चौकी के अंतर्गत ग्राम घिवरा खार में युवक की खून से सनी लाश मिली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा। पुलिस के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम घिवरा में लगभग 2 महीने से ग्राम केरीबंधा सक्ती निवासी राजेश्वर गोंड़ पिता झाड़ूराम उम्र 40 साल घर बनाने राज मिस्त्री का काम कर रहा था।

ग्राम घिवरा से केरीबंधा अपने घर चला गया था। फिर अचानक अपने घर से बिना बताए 16 मई को घिवरा आया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजते हुए ग्राम घिवरा पहुंचे। गांव के खार में युवक की लाश पड़ी थी और मोटरसाइकिल टूटा फूटा हुआ था। युवक की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े: CG Suicide Case: शाम को बिना बताए घर से निकला व्यवसायी, रात में मिली जली हुई लाश…मचा कोहराम

CG Murder Case: युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही डीएसपी एवं टीआई चंद्रहास सिन्हा एवं भूपेंद्र चंद्रा चौकी प्रभारी फगुरम भूपेंद्र चंद्रा लालाराम खूंटे सहायक उप निरीक्षक तत्काल मौके पर सदलबल पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस के अधिकारियों को दी गई। जहां पुलिस के उच्चाधिकारी में एडिशनल एसपी रमा पटेल एवं एसडीओपी चंद्रपुर डभरा अंजली गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और बिलासपुर से फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेजा गया। वहीं युवक का शव मिलते ही घिवरा सहित आसपास गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामला पंजीबद्ध पहुंच कर विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़े: Jaundice case: छत्तीसगढ़ में डायरिया के बाद पीलिया का तांडव, दर्जनभर लोग आए चपेट में…मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग