जांजगीर चंपा

CG News: खेत में सड़ी गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

CG News: मृतक की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर के एक पैर एक हाथ और आधे शरीर का हिस्सा गायब है।
less than 1 minute read
Feature image

CG News: जांजगीर चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चांपा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव के जमड़ी खार के छोटे नहर के पास खेत में एक व्यक्ति की लाश मिली है जो पूरी तरह से सड़ चुकी है। सोमवार की सुबह गांव के लोग जब खेत में काम करने जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। तत्काल इसकी जानकारी चांपा थाने में भी दी गई। इसके बाद मौके पर एसडीओपी यदुमणि सिदार टीआई नरेश पटेल अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

घटना स्थल पर कोरबा की फोरेंसिक टीम भी पहुंची हुई थी। जो बारीकी से सभी पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है इस अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई है। मृतक की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर के एक पैर एक हाथ और आधे शरीर का हिस्सा गायब है। जिसे कुत्ते नोचकर खा गए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा। पुलिस के अनुसार यह शव सप्ताह भर पुरानी है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हैै।

Updated on:
18 Jun 2024 12:30 pm
Published on:
18 Jun 2024 12:30 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह