जांजगीर चंपा

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत… मायके पक्ष का आरोप- ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या, शव देखकर दंग रह गए परिजन

Janjgir Champa News: एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। नवविवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने इस मामले में ससुरालियों पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है।

2 min read
नव विवाहिता की संदिग्ध मौत (फोटो सोर्स-पत्रिका)

CG News: जांजगीर चांपा के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। नवविवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने इस मामले में ससुरालियों पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

परिजनों के मुताबिक, ग्राम तुपकधार कठली थाना पुसौर निवासी बीसी केशन यादव ने अपनी लाड़ली बेटी नीतू यादव का विवाह थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में रोहित यादव के साथ मई 2024 में कराई थी। परिवार हंसी खुशी चल रहा था। शादी हुए 1 साल 9 महीने करीब हुआ था, परंतु अचानक बेटी की मौत की खबर मिलने से परिवार के लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई।

ये भी पढ़ें

होली पर बवाल… हंगामा शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, कई जवान घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मृतिका की मौत 4 मार्च की रात्रि को हुई थी। ससुराल पक्ष ने मृतिका के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई कि नीतू यादव की सामान्य मौत हो गई है। जब परिजन आनन-फानन में ग्राम गाड़ापाली पहुंचे तो देखा की कमरे में उनकी बेटी मृत पड़ी थी। अपने पुत्री की अचानक मौत से परिजन स्तब्ध रह गए। हंसता हुआ परिवार की बेटी की मौत हो गई थी।

ससुराल पक्ष पर लगाया ये आरोप

ससुराल वाले के घर में सन्नाटा छाया हुआ था। जबकि ससुराल वालों ने परिजनों को घटना की जानकारी रात्रि में नहीं दी। ससुराल पक्ष के लोग मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं ससुराल वाले सुबह मृतिका के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए तैयारी कर रहे थे। ससुराल वालों की सूचना पर मृतका के मौत को सामान्य बताकर मायके पक्ष जानकारी दी गई। फिर मृतका के परिवार वाले सुबह जब गाड़ापाली पहुंचे तो बेटी चेहरे को देखने से ससुराल वालों ने मना कर दिया। परिजनों ने कहा की ससुराल पक्ष के लोग हमे बेटी नीतू का चेहरा नहीं देखने दे रहे हैं।

पुलिस ने किया हस्तक्षेप तो चेहरा दिखाया

मायके पक्ष के लोग डभरा पुलिस को सूचना दी। डभरा टीआई दलबल के साथ ग्राम गाड़ापाली पहुंचे एवं तहसीलदार डभरा, महिला पुलिस ग्राम गाड़ापाली पहुंच कर स्थिति को संभाला और पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों को उसका चेहरा देखने की अनुमति दी। तब जाकर अपने बेटी के चेहरे देख पाए। जब परिजनों ने मृतिका के गले व गर्दन के आसपास काले निशान और खरोच के निशान देखे तो परिजनों में आक्रोश बढ़ गया।

गला दबाकर मारने की आशंका

मृतका नीतू के परिजनों ने पति, ससुर व सास पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि बेटी से रात्रि में ही फोन से बात हुई है फिर रात्रि में अचानक मौत कैसे हो गई। मृतक के परिवार ने संदिग्ध माना और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतिका के शव एवं घटना स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाया गया है।

फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की बारीकी से जांच किया। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए डभरा समुदायिक केन्द्र भेजा गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Published on:
07 Mar 2026 06:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर