CG Strike News: जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ सहकारी समिति के कर्मचारी संघ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
CG Strike News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ सहकारी समिति के कर्मचारी संघ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे आने वाले दिनों में धान खरीदी सहित अन्य व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सेवा सहकारी संघ के उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का कहना है कि शासन द्वारा नवंबर 2025 को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया।
इसके चलते कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसे में कर्मचारी हड़ताल में जाने के लिए विवश है। उनकी मांगों में प्रध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर इस प्रदेश में सहकारी समितियों के कर्मचारियों को वेतन, सुविधाएं, गेज्युटी, महंगाई भत्ता, पेंशन भविष्य निधि आदि लाभ दे। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृण हो सके। इसी तरह दूसरी मांगों में सेवा नियम 2018 को संसोधन करते हुए पुनरीक्षित वेतनमान लागू कर लाभ दिलाए।
नियम 2018 के प्रावधानों के तहत 50 प्रतिशत क्रेडर समिति प्रबंधकों पर विभागीय भर्ती की जाए। इसी तरह तीसरी मांगों में समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 2023 -24 -25 में धान परिदान पश्चात संपूर्ण सुखद मान्य कर समितियों को राशि दी जाए। वहीं शून्य सार्टेज प्रोत्साहन का प्रावधान के तहत लाभ दिया जाए।
सहकारी समिति कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने बताया कि यदि उनकी मांगें समय रहते नहीं मानी गई तो धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। क्योंकि उनके समिति के कर्मचारी धान खरीदी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि सरकार समय रहते उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो आने वाले दिनों में होने वाली धान खरीदी का बहिष्कार किया जाएगा।