जांजगीर चंपा

CG Train news: ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 के पार, छठ पूजा तक नहीं मिलेगी कन्फर्म सीट

CG News: चुनावी माहौल के बीच ही इस बार दिवाली और छठ महापर्व जैसे त्योहार भी पड़े हैं।
2 min read
janjgir_3.jpg

जांजगीर-चांपा। CG News: चुनावी माहौल के बीच ही इस बार दिवाली और छठ महापर्व जैसे त्योहार भी पड़े हैं। त्योहारी सीजन को लेकर यात्री ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। स्लीपर व एसी बोगी में सफर के लिए एक-एक सीट के लिए यात्रियों में मारामारी मची हुई है। कई ट्रेनों में वेटिंग सूची 200 के पार पहुंच गई है। सीटों की यह सूची छठ महापर्व बाद तक बनी हुई है। इस कारण पर्व पर घर जाने को लेकर यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

दीपावली और छठ महापर्व परिवार के साथ मनाने को लेकर लोगाें में खासा उत्साह है, लेकिन इस उत्साह पर ट्रेनाें की वेटिंग सूची खलल डाल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें खाली नहीं है। जिले के सार्वजनिक व निजी कंपनियों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को दिवाली व छठ महापर्व पर घर जाने के लिए आरक्षित टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आरक्षित टिकट काउंटर में भी यात्रियों की लंबी कतार लग रही है।

इसमें भी यात्रियों को वेटिंग वाली टिकट लेकर निराशा हाथ लग रही है। सबसे अधिक वेटिंग बिहार, झारखंड, दिल्ली, कोलकाता, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य प्रांतों की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। बिहार की ओर जाने वाली यात्री ट्रेन की वेटिंग सूची 190 से अधिक हो गई है। छठ महापर्व के बाद भी आरक्षित टिकट नहीं मिल रही है। यात्रियों को मजबूरी में अनारक्षित टिकट लेकर आरक्षित होने का इंतजार करना पड़ रहा है। आरक्षण केंद्र का चक्कर काट रहे हैं।

विलंब से पहुंची ये ट्रेनें यात्री हुए परेशान

इधर शिवनाथ, लिंक और हसदेव एक्सप्रेस के परिचालन में समय को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ट्रेन रोजाना विलंब से पहुंच रही है। रविवार और सोमवार को हसदेव एक्सप्रेस, शिवनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और लिंक एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई थी।

Published on:
08 Nov 2023 02:56 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह