जांजगीर चंपा

Changemaker : चेंजमेकर की सेलेक्शन कमेटी हर तर्क पर खरा उतरने वाले को किया चयनित

रविवार को पत्रिका जांजगीर कार्यालय में नामांकन फार्म स्क्रीनिंग
2 min read
रविवार को पत्रिका जांजगीर कार्यालय में नामांकन फार्म स्क्रीनिंग
रविवार को पत्रिका जांजगीर कार्यालय में नामांकन फार्म स्क्रीनिंग

जांजगीर-चांपा . ‘पत्रिका’ के चेंजमेकर महाअभियान के तहत रविवार को पत्रिका जांजगीर कार्यालय में नामांकन फार्म स्क्रीनिंग की प्रक्रिया के लिए बैठक बुलाई गई। पहले दिन जांजगीर चांपा जिले की जांजगीर व सक्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए दाखिल नामांकन की जांच की गई। इसके लिए पूर्व में तय की गई सात सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पत्रिका कार्यालय व सक्ती में बुलाई गई। जांजगीर से बनी सात सदस्यीय कमेटी में ‘पत्रिका’ के दो साथियों के अलावा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा शुक्ला और बीएड कॉलेज के लेक्चरर राजेश गोपाल शामिल रहे। इस दौरान सभी सदस्यों के समक्ष पुन: चेंजमेकर के उद्देश्यों को रखा गया।

उसके बाद सभी कैंडिडेट के नामांकन फार्म की प्रोफाइल दिखाते हुए प्रत्येक कैंडिडेट के संदर्भ में राय ली गई। इसमें से कैंडिडेट को कमेटी के सुझाव के मुताबिक अप्रूव्ड, नॉट-अप्रूव्ड व पेंडिंग जैसे तीन अलग-
अलग विकल्प में रखा गया। पत्रिका कार्यालय में यह बैठक दोपहर 12 बजे आयोजित की गई, जो कि दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित हुई। बैठक के दौैरान चयन कमेटी ने प्रत्येक कैंडिडेट के प्रोफाइल के साथ ही उसके अचीवमेंट्स और क्षेत्र में विकास को लेकर टॉफ फाइव प्रायर्टी पर भी चर्चा की। उसके आधार पर ही उन्होंने कैंडीडेट को सेलेक्ट किया।

पत्रिका के कार्य को सराहा
बैठक के दौरान चेंजमेकर के लिए बनाई गई सात सदस्यीय कमेटी के सदस्यों ने पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रिका पहला ऐसा अखबार है, जिसने न्यूज के क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ समाज में बदलाव लाने, जागरूकता के क्षेत्र में और अन्य कई समाजिक गतिविधियों पर बेहतर कार्य कर रहा है। सदस्यों ने कहा कि उन्हें काफी गर्व हो रहा है कि पत्रिका ने उन्हें इतने महत्वपूर्ण अभियान का उन्हें हिस्सा बनाया, जिससे वह समाज की बेहतरी के इस प्रयास में सहयोग दे पा रहे हैं। उन्होंने आगे भी इस अभियान में अपनी उपलब्धता व प्रयास दोनों को देने का आश्वासन दिया।

Published on:
06 May 2018 04:25 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें