जांजगीर चंपा

रात में फोन कर कहता है तुझे कोसे की साडी दिलवा दूंगा और तेरे पति को प्रमोशन बस किसी से कहना मत

molestation in chhattisgarh: चंद्रपुर इलाके के सीएमओ पर उनके ही दफ्तर में काम करने वाले चपरासी और उसकी पत्नी ने प्रताड़ित और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2019, 9:42 PM IST
रात में फोन कर कहता है तुझे कोसे की साडी दिलवा दूंगा और तेरे पति को प्रमोशन बस किसी से कहना मत
रात में फोन कर कहता है तुझे कोसे की साडी दिलवा दूंगा और तेरे पति को प्रमोशन बस किसी से कहना मत

जांजगीर-चांपा. molestation in chhattisgarh: जिले के चंद्रपुर इलाके के सीएमओ पर उनके ही दफ्तर में काम करने वाले चपरासी और उसकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। चपरासी की पत्नी ने इस मामले में चंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकरी के अनुसार मुन्ना लाल देवांगन चंद्रपुर नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर पदस्थ है। उसी दफ्तर में काम करने वाले एक चपरासी चैतराम निषाद की पत्नी सुकृता निषाद ने सीएमओ के ऊपर उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी उसे रात में फोन कर के अश्लील बातें करता है और कहता है कि "मै तेरे लिए कोसे की साड़ी ले दूंगा किसी को कुछ बताना मत" ।

यही नहीं मेरे पति को भी चपरासी से क्लर्क बनाने की बात करता है। महिला का कहना है कि मेरे मना करने के बाद उसने मेरे पति से मेरे चरित्र को लेकर शिकायत की जिसके कारण वह इतने तनावग्रस्त हो गए की उन्होंने अपने जान देने की भी कोशीश की।

तराम निषाद की पत्नी सुकृता निषाद की शिकायत के आधार पर चंद्रपुर थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार भोई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Updated on:
27 Sep 2019, 9:42 PM IST
Published on: