
हनी ट्रैप: डायरी के दो पन्नो में दफन हैं छत्तीसगढ़ के कई माननीयों की काली करतूत, वायरल होते ही मची अफरा-तफरी,हनी ट्रैप: डायरी के दो पन्नो में दफन हैं छत्तीसगढ़ के कई माननीयों की काली करतूत, वायरल होते ही मची अफरा-तफरी,हनी ट्रैप: डायरी के दो पन्नो में दफन हैं छत्तीसगढ़ के कई माननीयों की काली करतूत, वायरल होते ही मची अफरा-तफरी,हनी ट्रैप: डायरी के दो पन्नो में दफन हैं छत्तीसगढ़ के कई माननीयों की काली करतूत, वायरल होते ही मची अफरा-तफरी,हनी ट्रैप: डायरी के दो पन्नो में दफन हैं छत्तीसगढ़ के कई माननीयों की काली करतूत, वायरल होते ही मची अफरा-तफरी
रायपुर. MP Honey Trap Case: हनी ट्रैप मामले में मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल आ गया है। छत्तीसगढ़ के कुछ पूर्व मंत्रियों और अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है और इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मामले में बयान दिया था कि यदि वहां की सरकार इसे हमारे साथ साझा करती है और यदि वहां कोई कार्रवाई होती है तो यहां भी कार्रवाई के लिए हम विचार करेंगे।
अब इस मामले में एक डायरी के के कुछ पैन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहें हैं जिसमें सबसे ऊपर लिखा है छत्तीसगढ़ के पंछी। ऐसा कहा जा रहा है कि एसआईटी ने पकड़ी गई युवती श्वेता के पास से एक डायरी बरामद की है। इन डायरी के पन्नो में कई माननीय लोगों के नाम समेत पैसों के लेनदेन और लड़कियों के नाम लिखे हुए हैं। हालाँकि इन पन्नो के प्रमाणिक होने की कोई पुष्टी नहीं हुई है।
इस मामले में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि यह मामला मध्यप्रदेश में सामने आया है। यदि वहां की सरकार इसे हमारे साथ साझा करती है और यदि वहां कोई कार्रवाई होती है तो यहां भी कार्रवाई के लिए हम विचार करेंगे। हनी ट्रैप मामले में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने आ गई हैं और दोनों के बीच बयानबाजी दौर तेज हो गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, 15 साल तक रमन सिंह की सरकार ने शराब और शबाब दोनों पर विशेष जोर दिया था, जिस पर उनके मंत्रियों के नाम आ रहे हैं। इससे साफ है कि कहीं न कहीं छत्तीसगढ़ पर दाग लगा है।
इधर, भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कांग्रेस को वाणी में संयम रखने की सलाह देते हुए कहा, शराब के मामले में तो कांग्रेस का राजनीतिक पाखंड बेनकाब हो गया है और शबाब पर कांग्रेस के इतिहास के पन्ने खुद मरकाम ही पलट कर पढ़ लें तो उन्हें यह समझ आ जाएगा कि दरअसल शराब और शबाब के मामले में कांग्रेस ने तो पूरे देश को लज्जित कर रखा है।
Published on:
27 Sep 2019, 8:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.