जांजगीर चंपा

Chhattisgarh Incident: 11KV करंट की चपेट में आने से वेल्डर की मौत, टिन शेड लगाने के दौरान हुआ हादसा, दूसरा घायल

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
less than 1 minute read
Chhattisgarh Incident

CG News: जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के भुईगांव में एक वेल्डर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं उसका साथी भी गंभीर है। उसे इलाज के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

पुलिस के अनुसार भुईगांव में विजय अग्रवाल की दुकान है। जहां डबल स्टोरी मकान का छज्जा निर्माण के लिए टिन शेड का निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान यहां वेल्डिंग की भी जरूरत थी। खरखोद के कारीगर शनि प्रजापति पिता ढल्लू 28 अपने साथियों के साथ काम कर रहा था। वह छत के ऊपर चढ़ा था और टिन शेड लगा रहा था। इसी दौरान शनि 11 केवी तार को भांप नहीं पाया और टिन 11 केवी तार की चपेट में आ गया। इससे शनि करंट की चपेट में आकर झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साथ में उसका साथी भी करंट की चपेट में आया लेकिन उसकी हालत उतनी गंभीर नहीं हुई। दोनों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शनि प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी एक किसान की छज्जा निर्माण करते वक्त करंट की चपेट में आया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। इस तरह दो दिन के भीतर दो लोगों की करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई।

Updated on:
14 Jul 2024 11:24 am
Published on:
14 Jul 2024 11:24 am
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह