जांजगीर चंपा

Chhattisgarh Rape Case: मैं तुमसे प्यार करता हूं…नाबालिग को आधी रात घर से उठा ले गया बॉयफ्रेंड, फिर किया रेप

Chhattisgarh Rape Case: जांजगीर चांपा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग को शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
2 min read
Chhattisgarh rape News

Chhattisgarh Rape Case:जांजगीर चांपा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग को शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाबालिग सहित उसके साथ देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग 9 मई को रात अपने परिवार सहित घर में सोई हुई थी। सुबह जब परिवार वाले जागे तो नाबालिग घर में नहीं थी। आसपास रिश्तेदारी में पूछताछ की पर कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस में सूचना दी गई। विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका की पतासाजी की गई। जिस पर 12 मई को नाबालिग बालक के कब्जे से उसे बरामद किया गया।

Chhattisgarh Rape Case: बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। विवेचना के दौरान पाया गया कि नाबालिग 19 नवंबर 2023 को ग्राम पेंड्री मेला देखने गई थी। जहां नाबालिग बालक से उसकी जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल में बातचीत करते थे। इस दौरान प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर जबरजस्ती दैहिक शोषण किया। 9 मई को रात में अपने साथ बाइक में बिैठाकर अपने घर ले आया। जहां पर उसके रिश्तेदार द्वारा नाबालिग होने से घर छोड़ने कहने पर वह अपने साथ अपने अन्य रिश्तेदार देवेश कश्यप के घर में रखा था। जहां इस बात को नाबालिग के रिश्तेदार देवेश कश्यप, खगेश्वरी कश्यप, गंगोत्री कश्यप एंव हीरालाल कश्यप जानते थे।

विवेचना के दौरान धारा 366, 368, 376, 376 (2) (4) 34 भादवि 6 पास्को एक्ट जोड़ी गई। नाबालिग द्वारा घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक को पेश करने पर बरामद किया गया। अब तक की विवेचना कार्रवाई में पाया गया कि विधि विरुध्द नाबालिग बालक के द्वारा बालिका को 9 मई को बहला फुसलाकर भगाकर अपने रिश्तेदार के घर ले गया था। पूर्व में 9 फरवरी से अब तक पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दैहिक शोषण करना तथा रिश्तेदार के द्वारा उक्त घटना में सहयोग करना पाए जाने से 13 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Updated on:
16 May 2024 02:19 pm
Published on:
16 May 2024 02:19 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें

शिक्षक बच्चों के साथ कर रहा था गलत हरकतें, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, जांजगीर-चांपा में FIR दर्ज

पढ़ाते-पढ़ाते हेडमास्टर को क्या हुआ, बच्चों के सामने उतारी पैंट, हरकत से भड़के लोग, जांजगीर पुलिस ने किया अरेस्ट