6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilai Accident: मौत की सेल्फी! 15 फिट की ऊंचाई पर चढ़कर बना रहा था वीडियो, पैर फिसलने से नीचे गिरा मजदूर…मचा हड़कंप

Bhilai Accident: भिलाई शहर में एक मजदूर की सेल्फी लेने के चक्कर में जान चली गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 May 2024, 12:27 PM IST

Bhilai Accident

Bhilai Accident: छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक मजदूर की सेल्फी लेने के चक्कर में जान चली गई। दरअसल मजदूर 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था। तभी उसका पैर फिसला और नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने बुधवार को उसका शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े: Korba Crime News: ट्रिपल मर्डर का खुलासा! पत्नी व बच्चे की हत्या के बाद ठेकेदार ने की थी आत्महत्या, जानिए वजह

मिली जानकारी के मुताबिक, नवा तरिया सरिया में अजीत मैटालिक कंपनी में बबलू प्रसाद (37 वर्ष) पिछले तीन वर्षों से हेल्परी करता था। कंपनी में कुछ काम चल रहा था। इसी दौरान बबलू प्रसाद 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर काम करवा रहा था। वहां से सेल्फी लेने लगा और वीडियो बना रहा था। जैसे नीचे गिरा अन्य मजदूर उसे बचाने पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला की मरच्युरी में रखा है।

Bhilai Accident News Today: तीन बच्चे हुए अनाथ

मृतक बबलू प्रसाद के 3 बच्चे हैं। वो खुद अजित मेटालिक कंपनी के अंदर ही सरवेंट क्वार्टर में रहता था। वहीं, अपनी पत्नी और बच्चों को आर्य नगर कोहका में आंगनबाड़ी के पास किराए के कमरे में रखा हुआ था। इस हादसे में मृतक के तीनों बच्चे अनाथ हो गया। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Accident: बेमेतरा में हादसा! तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत, शव देख बिलख पड़ी मां