6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Accident: बेमेतरा में हादसा! तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत, शव देख बिलख पड़ी मां

Chhattisgarh Accident:पुलिस ने मृत दोनों बालकों के शवों का पंचनामा किया। इसके बाद पीएम के लिए भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि दोनों ममेरे भाई थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 May 2024, 11:16 AM IST

Chhattisgarh Accident

Chhattisgarh Accident: बेमेतरा ग्राम भनसुली में बुधवार की सुबह दो भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक खिलेश्वर वर्मा उम्र 10 साल, हरिशंकर वर्मा उम्र 10 की ग्राम भैसा के भनसुली डबरी में नहाते वक्त अधिक गहराई में जाने के बाद डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को जिला अस्पताल में पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम किया है।

यह भी पढ़े: दहेज लोभियों ने नवविवाहिता की हत्या कर कुएं में फेंक दी लाश, मायके में बताया- आपकी लडक़ी भाग गई, घर में छिडक़ा इत्र

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैसा के भनसुली तालाब में बुधवार को 10 बजे के आसपास 10 वर्षीय खिलेश्वर वर्मा पिता टीकाराम वर्मा व हरिशंकर वर्मा पिता देवशरण वर्मा व कुमारी दुर्गा तीनों गांव के भनसुली डबरी में नहाने गए थे। दोनों बालक तालाब में उतरकर नहा रहे थे। वहीं कुमारी दुर्गा बैठी हुई थी। दोनों भाई को डूबते देख दुर्गा ने परिवार वालों व गांव वालों को मदद के लिए आवाज देकर बुलाया। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को बच्चों के बारे में बताया, जिसके बाद गांव वालों ने डबरी में उतरकर दोनों बालकों को बाहर निकाला, जिसके बाद परिजन दोनों को मोटर साइकिल से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने दोनों की मौत होने की पुष्टि की।

पूरा गांव हुआ गमगीन

Children Drowned In Bemetra: पुलिस ने मृत दोनों बालकों के शवों का पंचनामा किया। इसके बाद पीएम के लिए भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि दोनों ममेरे भाई थे। पुलिस ने रिपोर्टकर्ता करण वर्मा की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। एक साथ दो बच्चों की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है। वहीं परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल पहुंचे परिवार वाले एक-दूसरे को ढांढस देते नजर आए।

यह भी पढ़े: CG Bodybuilder: जिम जाने वाले सावधान! ट्रेडमिल पर दौड़ता 17 साल का लड़का अचानक हुआ बेहोश, गिरा और हो गई मौत