पुलिस के अनुसार गोकुल नगर अमेरी स्थित साजिद अली की फर्म हाउस में मोनू उर्फ धर्मेंद पिता रामआश्रय यादव (20) काम करता था। मंगलवार सुबह उसकी फंदे पर झूलती लाश लोगो को दिखाई दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सकरी पुलिस ने पंचनामा किया तो पता चला धर्मेंद्र ने रात में जमकर शराब पिया। जिसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया।