जांजगीर चंपा

दर्दनाक हादसा: भारी वाहन की टक्कर से आरक्षक की मौके पर मौत, बाइक से जा रहा था घर… पुलिस महकमे में शोक

Road Accident: जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसे लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं।
2 min read
हादसे में मौत (File Photo)
हादसे में मौत (File Photo)

CG Road Accident: जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसे लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। ताजा मामला लछनपुर के पास का है, जहां मंगलवार की बीती रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

रोजाना की तरह घर लौट रहे थे आरक्षक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक का नाम प्रहलाद दिनकर था, जो ग्राम तुलसी नवागढ़ निवासी थे। वे चांपा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। घटना की रात वे रोजाना की तरह अपने ड्यूटी खत्म कर जांजगीर स्थित अपने आवास लौट रहे थे। जैसे ही वे लछनपुर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

CG Road Accident: स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

हादसा इतना भयावह था कि आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। रात का समय होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जांजगीर अस्पताल भिजवाया गया।

हाइवा बरामद, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास और प्रमुख मार्गों पर सर्चिंग के बाद हादसा कारित हाइवा को मड़वा प्लांट के पास खड़ा पाया गया। वाहन चालक मौके से फरार था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सारागांव से गिरफ्तार कर लिया।

अपराध दर्ज, आगे की जांच जारी

जांजगीर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाया जाए, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Updated on:
18 Sept 2025 11:47 am
Published on:
18 Sept 2025 11:47 am
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह