जांजगीर चंपा

Janjgir Champa: सास की इस बात से बहू को आया गुस्सा, तड़पा-तड़पाकर ले ली जान…गिरफ्तार

Janjgir Champa Crime News: नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कापन में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सप्ताह भर बाद आखिरकार सुलझा ली है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2023, 3:15 PM IST
Daughter-in-law murdered mother-in-law in Janjgir Champa
Janjgir Champa: सास की इस बात से बहू को आया गुस्सा, तड़पा-तड़पाकर ले ली जान...गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। CG Crime News: नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कापन में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सप्ताह भर बाद आखिरकार सुलझा ली है। महिला की हत्या कोई और नहीं बल्कि उसकी बहू ने की थी। हत्या की वजह अंतरकलह बताया जा रहा है। पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

नैला पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को ग्राम कापन नाला पार में महिला की लाश मिली थी। जिसकी पहचान गुरुबारी बाई केंवट पति बृज राम केवट उम्र 60 वर्ष निवासी कापन का होना पाया पाया गया था। मृतिका के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। जिसकी सूचना पर चौकी नैला में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्रवाई में लिया गया। मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। डॉक्टर से पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिला जिसमे मृतिका के सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख किया गया। चौकी नैला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मृतका के घर के सदस्यों से बारीकी से पूछताछ की गई तब पता चला कि मृतका गुरुबारी बाई एवं घर की बड़ी बहू छठ बाई केंवट के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहती थी। सास अपनी बहू को हर बात पर ताने मारती थी। जिससे तंग आकर उसे मौत की नींद सुला दी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

14 नवंबर की सुबह जब सास गुरुबारी बाई केंवट शौच के लिए नाला तरफ गई थी, तभी उसकी बड़ी बहू छठ बाई केंवट पीछे से जाकर उसके सिर में डंडा एवं लोहे का बट्टा से वार कर हत्या कर दी। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से बांस का डंडा एवं लोहे का बट्टा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Published on: