30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार का कहर ! एक को ट्रैक्टर ने कुचला, तो दूसरा बाइक से टकराया…दो दर्दनाक की मौत

Janjgir Champa Road Accident : नवागढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Nov 2023, 3:02 PM IST

Janjgir champa News: Two people die in road accident

तेज रफ्तार का कहर ! एक को ट्रैक्टर ने कुचला, तो दूसरा बाइक से टकराया...दो दर्दनाक की मौत

जांजगीर-नवागढ़। CG Road Accident News: नवागढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना खैरताल के पास की है।

नवागढ़ पुलिस के अनुसार गिद्धा निवासी दिलीप कुमार रात्रे पिता गंगाराम अपने दो बेटियों को छात्रावास छोड़ने बाइक से बरगांव की ओर जा रहा था। बाइक में चार लोग सवार थे। वे खपरीडीह के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चालक सड़क किनारे छिटककर गिर गए। इससे बाइक चालक दिलीप कुमार रात्रे के सिर में गंभीर चोटें आई। वहीं बाइक में सवार तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई। चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें दिलीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े: छात्रों के लिए जरूरी खबर ! इस माह से शुरू होगी बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं, टाइम टेबल को लेकर सामने आया यह अपडेट..देखिए

इसी तरह दूसरी घटना नवागढ़ व राछाभांठा के पास की है। नवागढ़ निवासी मोहन कोसले पिता राकेश कोसले सोमवार की शाम को किसी काम से नवागढ़ से राठाभांठा के ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक चालक ने मोहन की बाइक को टक्कर मार दी। इससे मोहन को गंभीर अवस्था में नवागढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात वाहन चालकों के विरद्ध धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े: शादी के झूठे सपने दिखाकर नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने खिलाई जेल की हवा

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग